चेन्नई

निगम ने अब तक दस लाख कोविड वैक्सीन दी: निगम आयुक्त

ग्रेटर चेन्नई कार्पोरेशन ने बुधवार तक दस लाख कोविड वैक्सीन लगाई है। निगम आयुक्त जी. प्रकाश ने बुधवार को कहा कि महानगर की जनसंख्या 80 लाख के आसपास है

चेन्नईApr 14, 2021 / 07:01 pm

Vishal Kesharwani

निगम ने अब तक दस लाख कोविड वैक्सीन दी: निगम आयुक्त


चेन्नई. ग्रेटर चेन्नई कार्पोरेशन ने बुधवार तक दस लाख कोविड वैक्सीन लगाई है। निगम आयुक्त जी. प्रकाश ने बुधवार को कहा कि महानगर की जनसंख्या 80 लाख के आसपास है और उनमें से नौ लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन दी जा चुकी है। उनमें से अधिक लोगों ने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है। उन्होंने कहा कि हमारे पास वैक्सीन का पर्याप्त डोज है। अगले 15 दिनों तक बिना किसी समस्या के वैक्सीन दी जा सकती है। 200 निजी अस्पताल और क्लिनिक समेत महानगर भर में 450 वैक्सीनेशन सेंटर स्थापित किए गए हैं।

 

उन्होंने 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से जल्द से जल्द कोरोना वैक्सीन लेने की अपील की। निगम द्वारा जल्द ही घर घर जाकर निरीक्षण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके अलावा जल्द ही स्ट्रीट कॉर्नर वैक्सीन कैंप की भी शुरूआत की जाएगी। लेकिन हम चाहते हैं कि जनता इन कैंपों का उपयोग कर वैक्सीन ले और कोरोना महामारी से बच सके। कोरोना का प्रसार काफी तेजी से हो रहा है इसलिए जनता को भी सरकार का सहयोग कर इस पर नियंत्रण करना चाहिए। बाहर निकलतेे समय सभी को मास्क लगाना चाहिए और सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित करना चाहिए। ऐसा करने के बाद ही इस पर नियंत्रण किया जा सकता है।

Home / Chennai / निगम ने अब तक दस लाख कोविड वैक्सीन दी: निगम आयुक्त

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.