scriptबोगी उत्सव कल, प्लास्टिक जलाया तो लगेगा हजार रुपए जुर्माना | chennai corporation announced 1000 fine for burning plastics | Patrika News

बोगी उत्सव कल, प्लास्टिक जलाया तो लगेगा हजार रुपए जुर्माना

locationचेन्नईPublished: Jan 12, 2022 07:44:12 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

– पोंगल पर्व की शुरुआत

बोगी उत्सव कल, प्लास्टिक जलाया तो लगेगा हजार रुपए जुर्माना

बोगी उत्सव कल, प्लास्टिक जलाया तो लगेगा हजार रुपए जुर्माना

चेन्नई.

राज्यभर में पोंगल पर्व की शुरुआत गुरुवार को बोगी से होगी। परम्परागत रूप में बोगी के दिन अलसुबह पुराने वस्त्रों व वस्तुओं को जलाने की प्रथा है। ग्रेटर चेन्नई कार्पोरेशन ने हिदायत दी है कि अगर प्लास्टिक जलाया गया तो १ हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। चार दिनी पोंगल पर्व के पहले दिन बोगी मनाया जाता है। दूसरे दिन सूर्य पोंगल, तीसरे दिन माट्टु पोंगल और काुणम पोंगल के साथ इस पर्व की समाप्ति होती है। पर्व के दौरान गन्ने, मीठे पकवान पोंगल की भेंट से प्रकृति का आभार व्यक्त किया जाता है।

इस कड़ी में बोगी उत्सव सुबह मनाया जाएगा। पिछले कुछ सालों में प्लास्टिक और टायर जैसी वस्तुओं को जलाने से पर्यावरण प्रदूषण की समस्या पेश आने लगी है। इसी के मद्देनजर ग्रेटर चेन्नई कार्पोरेशन ने निर्देश जारी किया है कि बोगी उत्सव के दौरान प्लास्टिक, टायर और अन्य प्रतिबंधित सामान जलाए जाते हैं तो एक हजार का जुर्माना लगाया जाएगा।

निगम आयुक्त ने सभी जोनल अधिकारियों को निर्दिष्ट किया है कि वे अपने मंडल क्षेत्रों में प्रभावी निरीक्षण करें।

———

चेन्नई हवाईअड्डे के पास बोगी त्यौहार पर अलाव न जलाने को लेकर अपील
चेन्नई. चेन्नई हवाईअड्डा प्राधिकरण ने बुधवार को स्थानीय लोगों से बोगी त्यौहार पर अलाव न जलाने का आग्रह किया। तमिलनाडु में चार दिवसीय पोंगल त्यौहार की शुरूआत से दृश्यता में कमी आती है जिससे उड़ानों में देरी होती है या रद्द कर दिया जाता है। गुरुवार को ‘बोगी’ मनाया जा रहा है और यहां के लोग परंपरा के हिसाब से फसल के त्योहार पोंगल के दिन पुरानी और त्यागी हुई वस्तुओं एवं सामानों को जलाकर, नई संपत्ति का जश्न मनाते हैं। साथ ही इस दिन से नए सिरे से जीवन की शुरुआत करते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो