scriptकोरोना से जंग में चेन्नई पुलिस इंस्पेक्टर की मौत | Chennai loses first cop to COVID-19 | Patrika News

कोरोना से जंग में चेन्नई पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

locationचेन्नईPublished: Jun 17, 2020 07:53:13 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

– पुलिस विभाग को बड़ा झटका

Chennai loses first cop to COVID-19

Chennai loses first cop to COVID-19

चेन्नई.

चेन्नई पुलिस के एक इंस्पेक्टर की कोरोना संक्रमण के चलते उपचार के दौरान बुधवार को निधन हो गया। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। चेन्नई पुलिस विभाग में कोरोना से यह पहली मौत हुई है। सूचना के बाद विभाग के आला अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। आला अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि विभाग से सभी पुलिसकर्मियों को एहतियात बरतने के दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री पलनीस्वामी ने पुलिस इंस्पेक्टर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए फ्रंटलाइन पर लड़ रहे पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी जान गवां दी। पलनीस्वामी ने पुलिस इंस्पेक्टर के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर को पहले राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया लेकिन वहां उनकी तबियत और अधिक बिगडने लगी। उन्हें फिर राजीव गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुधवार सुबह उनकी तबियत अचानक बिगडने लगी जिसके बाद उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया। बुधवार दोपहर 3.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे है। पुत्र आठवीं कक्षा में पढ़ता है और पुत्री ग्यारहवीं में पढ़ती है। उनके साथ काम करने वाले पुलिसकर्मी सदमे में है। वहीं उनके दोस्तों का का कहना है कि उन्हें कोई प्रमुख स्वास्थ्य समस्या नहीं है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो