2.47 करोड़ लोगों ने किया सफर
सीएमआरएल (CMRL) ने कहा कि कोविड की तीसरी लहर के बावजूद इस साल जनवरी से जून (6 महीने) तक चेन्नई मेट्रो से 2,47,98,227 लोगों ने सफर किया। इस साल के आरंभ से चेन्नई मेट्रो में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ी थी। कोविड के चलते लगे लॉकडाउन के बाद मेट्रो ने तेजी से राइडरशिप रिकवरी कर एक नया रिकॉर्ड भी बनाया है।
जून में 52.90 लाख मुसाफिर
सीएमआरएल (CMRL) के मुताबिक, पिछले छह महीने के दौरान जून महीने में 52,90,390 यात्रियों ने मेट्रो से सफर किया है। कोविड महामारी की तीन लहरों के बावजूद चेन्नई मेट्रो ने यात्रियों का विश्वास बनाए रखा है। इस साल जनवरी में 25.19 लाख लोगों ने मेट्रो ट्रेन से सफर किया जबकि जून महीने में मुसाफिरों की संख्या दुगुनी हो गई। जून महीने में क्यूआर कोड स्कैन कर 13.18 लाख और टे्रवल कार्ड से 31.65 लाख लोगों ने सफर किया।
इस वर्ष में यात्रियों की संख्या
जनवरी 2022- 25,19,252
फरवरी 2022- 31,86,653
मार्च 2022- 44,67,756
अप्रैल 2022- 45,46,330
मई 2022- 47,87,846
जून 2022- 52,90,390
----------------------
कुल- 2,47,98,227