scriptchennai news in hindi: श्रीलंकाई नौसेना ने ६ मछुआरों को किया गिरफ्तार | chennai news in hindi: Sri Lankan navy arrested 6 fishermen | Patrika News

chennai news in hindi: श्रीलंकाई नौसेना ने ६ मछुआरों को किया गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: Jul 13, 2019 12:36:34 pm

Submitted by:

shivali agrawal

श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकडऩे के आरोप में शुक्रवार को श्रीलंकाई नौसेना Sri lankan navy ने तमिलनाडु tamilnadu के छह मछुआरों fishermen को गिरफ्तार arrested कर लिया।

news,Chennai,navy,arrested,fishermen,Tamilnadu,Special,srilanka,Breaking,Chennai news in hindi,Hindi News Paper,

chennai news in hindi: श्रीलंकाई नौसेना ने ६ मछुआरों को किया गिरफ्तार

मदुरै. श्रीलंकाई समुद्री सीमा में मछली पकडऩे के आरोप में शुक्रवार को श्रीलंकाई नौसेना Sri lankan navy ने तमिलनाडु tamilnadu के छह मछुआरों fishermen को गिरफ्तार arrested कर लिया। नियमित गश्त के दौरान नौसेना ने डेल्फ्ट द्वीप के नामपुतुलै के पास मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी एक देशी नौका को भी जब्त कर लिया। कानूनी कार्रवाई के लिए मछुआरों को एलारा स्थित नौसैनिक स्टेशन ले जाया गया फिर जाफना में मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया। तमिलनाडु के मत्स्य अधिकारियों ने बताया कि रामनाथपुरम के नम्बुथालई गांव निवासी एम. शंकर (४५), बी. नागोर (२६), बी. कवियारसन (२०), वी. राजू (१९), एम. चेट्टी (३५) और तिरुप्पालेकुडी गांव निवासी आर. मालै (४५) नामक मछुआरे फाइवर की नाव में गुरुवार रात को समुद्र में उतरे थे।
रामनाथपुरम मत्स्य विभाग के उप निदेशक ई. कदवारयम ने बताया कि मछुआरों की गिरफ्तारी की जानकारी राज्य सरकार को दे दी गई है। राज्य सरकार द्वारा इस मामले को केंद्र तक पहुंचा कर मछुआरों की जल्द रिहाई सुनिश्चित कराई जाएगी। गिरफ्तार मछुआरों के परिजनों ने भी राज्य और केंद्र सरकार से बिना किसी जुर्माने के रिहा कराने का आग्रह किया। मछुआरा संघ के सदस्यों ने भी इस मामले में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका का दौरा किया था, के बावजूद श्रीलंकाई नौसेना द्वारा मछुआरों को गिरफ्तार किया जा रहा है।

ट्रेंडिंग वीडियो