scriptचेन्नई में फिर लौटी गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा | Chennai records day temperature of 40C | Patrika News

चेन्नई में फिर लौटी गर्मी, 40 डिग्री के पार पहुंचा पारा

locationचेन्नईPublished: May 28, 2021 04:13:37 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है।

Chennai records day temperature of 40C

Chennai records day temperature of 40C

चेन्नई.

बीते कुछ दिनों में नर्मी दिखाने के बाद चेन्नई में गर्मी अब अपने रंग में नजर आने लगी है। शुक्रवार की दोपहर नुंगमबाक्कम का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री तक पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मीनम्बाक्कम का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सुबह आठ बजे से पहले ही धूप तेज हो जाती है। बीते दो दिनों से महानगर का अधिकतम तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ सकता है। गुरुवार को लगातार दूसरे दिन उत्तरी तमिलनाडु में कई जगहों पर तपिश जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी उत्तरी भागों में भीषण गर्मी जारी रह सकती है क्योंकि दिन के तापमान में दो या तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है।
चक्रवात यास के कमजोर होने के साथ ही शुष्क और गर्म उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में बह गए। इसी का नतीजा है कि चेन्नई में लगातार तीसरे दिन पारा 40 डिग्री के पार चला गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तेज उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने तटीय क्षेत्रों में समुद्री हवा की शुरुआत में देरी की। इससे वेलूर, तिरुपत्तूर और मदुरै जैसे स्थानों में दिन के तापमान में वृद्धि हुई। विभाग ने शुक्रवार को धर्मपुरी, कृष्णागिरि, वेलूर, तिरुवण्णामलै, चेन्नई और इसके पड़ोसी जिलों में दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान लगाया है।

असर…तेजी से सूख रहा गंभीर, भूजल स्तर भी गिर रहा
तेज गर्मी के असर से जलाशय तेजी सूख रहे हैं। भूमिगत जल रिसाव भी बढ़ गया है। जलापूर्ति के मुख्य केंद्र जलाशय में पानी का स्तर कम हो रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो