scriptअपने सांसदों की उपलब्धि बताएं | Chief Minister should release list of 37 MPs' achievements | Patrika News

अपने सांसदों की उपलब्धि बताएं

locationचेन्नईPublished: Apr 15, 2019 06:07:45 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी से की मांग

Chief Minister should release list of 37 MPs' achievements

अपने सांसदों की उपलब्धि बताएं

तिरुचि. तिरुचि लोकसभा सीट के कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार एस. तिरुनावक्करसर के लिए चुनाव प्रचार करने के दौरान राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके के अध्यक्ष एम.के. स्टालिन ने राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी से पार्टी के ३७ सांसदों की उपलब्धियों की सूची देने की मांग की। स्टालिन ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार कर रहे एआईएडीएमके के उम्मीदवारों को स्थानीय लोगों के सवालों का सामना करना पड़ रहा है। जनता उनके कार्यों से खुश नहीं हैं जिसकी वजह से कई बार सांसदों कों भागना भी पड़ गया है। ऐसे में क्या मुख्यमंत्री अपने ३७ सांसदों की उपलिब्धयों की सूची जारी कर सकते हैं?

क्या सांसदों ने कभी भी राज्य की मांगों को संसद तक पहुंचाया? जिले के उझावर सेंधई ग्राउंड में पत्रकारों से बातचीत में स्टालिन ने कहा मुख्यमंत्री ३७ सांसदों की उपलब्धियां बताएं। कांग्रेस द्वारा जारी घोषणापत्र, जिसमें राज्य के अधिकारों की रक्षा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है, की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा अगर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. सी.एन. अण्णादुरै और स्व. एम. करुणानिधि होते तो वे भी इस प्रकार का घोषणापत्र जारी करने के लिए राहुल गांधी की प्रशंसा करते।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो