scriptPDS : केरोसिन आवंटन मामले पर मुख्यमंत्री ने लिखा केंद्र को पत्र | Chief Minister wrote letter to Center on kerosene allocation | Patrika News

PDS : केरोसिन आवंटन मामले पर मुख्यमंत्री ने लिखा केंद्र को पत्र

locationचेन्नईPublished: Sep 05, 2019 03:31:52 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Tamilnadu राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने केंद्र द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के माध्यम से राज्य को आवंटित होने वाले केरोसिन kerosine में वृद्धि करने की मांग की है।

PDS : केरोसिन आवंटन मामले पर मुख्यमंत्री ने लिखा केंद्र को पत्र

PDS : केरोसिन आवंटन मामले पर मुख्यमंत्री ने लिखा केंद्र को पत्र

– केरोसिन आवंटन में वृद्धि करने की मांग
चेन्नई. राज्य के मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने केंद्र द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) PDS के माध्यम से राज्य को आवंटित होने वाले केरोसिन kerosine में वृद्धि करने की मांग की है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण nirmala sitaraman और पेट्रोलियम नेचुरल गैस और स्टील मंत्री Minister of Petroleum Natural Gas and Steel धर्मेन्द्र प्रधान को लिखे पत्र में मुख्यमंत्री ने यह आग्रह किया। उन्होंने कहा वर्ष २०११ में पीडीएस के माध्यम से राज्य को ५२, ८०६ केएल केरोसिन आवंटित होता था। उसके बाद १०७६४ केएल आवंटित होना शुरू हो गया, लेकिन इस बार राज्य को ६ हजार केएल केरोसिन ही आवंटित हुआ है। उन्होंने कहा कि जून २०१९ तक पीडीएस केरोसिन का मासिक आवंटन १६१४८ केएल था, जो कि २३०३५ केएल की प्रतिबंधित आवश्यकता से बहुत ही कम है। उसके बाद जुलाई से आवंटन घटा कर १०७६४ कर दिया गया। उन्होंने कहा कि केरोसिन आवंटन में इस तरह से आ रही गिरावट की वजह से एलपीजी कनेक्शन नहीं होने वाले ५१,८०,७१७ परिवारों और सिंगल एलपीजी कनेक्शन रखने वाले ७४,९२,५३५ परिवारों को प्रभावित होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि न्यूनतम आवश्यकताओं के बारे में पत्र लिख बताने के बावजूद वर्ष २०११ के बाद से केरोसिन आवंटन में गिरावट ही हो रही है।
केंद्र द्वारा एलपीजी धारकों को केरोसिन नहीं दिया जाता है कि ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा है कि तमिलनाडु में एलपीजी कनेक्शन नहीं रखने वालों और एक कनेक्शन धारकों को ही केरोसिन दिया जाता है। वर्तमान में एलपीजी नहीं होने वालों को मासिक तीन लीटर और एलपीजी के एक कनेक्शन वालों को १ लीटर दिया जाता है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से केरोसिन के वर्तमान आवंटन में संशोधन कर कम से कम प्रतिमाह प्रतिबंधित आवश्यकता पूरी करने के लिए २३०३५ केएल आवंटित कराने का आग्रह किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो