चेन्नई

निर्माणाधीन इमारत का दरवाजा गिरने से बच्चे की मौत

पोरूर के गणेशनगर में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत का दरवाजा गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई।

चेन्नईJan 30, 2019 / 03:35 pm

Ritesh Ranjan

चेन्नई. पोरूर के गणेशनगर में मंगलवार सुबह एक निर्माणाधीन इमारत का दरवाजा गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान विशाल (५) के तौर पर हुई है। विशाल घर के बाहर ही खेल रहा था। खेलते-खेलते वह निर्माणाधीन इमारत के पास पहुंच गया। इमारत में नया दरवाजा लग रहा था जो अचानक बच्चे पर गिर गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर निर्माणाधीन इमारत के मालिक को गिरफ्तार कर लिया।
—————————————-


हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
चेन्नई. फॉक्सेन स्ट्रीट में मंगलवार सुबह एक व्यक्ति की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान ब्रेन क्लर्क (४६) के तौर पर हुई है, जो पेरम्बूर के फॉक्सेन स्ट्रीट के पास फुथपाथ पर रहता था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि फुथपाथ पर ही रहने वाले तिरुविका नगर निवासी शेखर नामक व्यक्ति ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए केएमसी भेजा। साथ ही मामला दर्ज कर शेखर को गिरफ्तार कर लिया है।
 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.