scriptvideo : मीनाक्षी सुंदेश्वर की रथयात्रा में उमड़े भक्त | 'Chithirai' festival in Madurai | Patrika News

video : मीनाक्षी सुंदेश्वर की रथयात्रा में उमड़े भक्त

locationचेन्नईPublished: May 03, 2023 07:42:49 pm

मदुरै में तिरुकल्यानम उत्सव

मीनाक्षी सुंदेश्वर की रथयात्रा में उमड़े भक्त

मीनाक्षी सुंदेश्वर की रथयात्रा में उमड़े भक्त

चेन्नई . मन्दिरों व धर्म की नगरी मदुरै में मां मीनाक्षी देवी व सुन्देश्वर भगवान का तिरुकल्याणम वार्षिक उत्सव चित्रा धूमधाम से मनाया जा रहा है। उत्सव के 11 वां दिन मीनाक्षी देवी व सुन्देश्वर की रथयात्रा निकाली गई बड़ी संख्या में भक्तों ने दर्शन किए। शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए रथयात्रा मंदिर प्रांगण में सम्पन हुई रथयात्रा में प्रवासियों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया व मां मीनाक्षी से खुशहाली की कामना की।

बारह दिन तक चलने वाला वार्षिक तिरुकल्यानम उत्सव प्रत्येक साल अप्रैल महीने में शुरु होता है। उत्सव में देश विदेश व विभिन्न राज्यों के श्रद्धालु भाग लेते है। मंदिर परिसर को रंग -बिरंगी रोशनी से सजाया जाता है। नगर की विभिन्न धार्मिक संस्थाएं, सेवा संघ, स्कूलों के बच्चों के साथ पुरुष महिलाएं देवी-देवता का रूप धारण करके रथयात्रा तिरुकल्यानम उत्सव में शामिल होते हैं। साथ में संगीत मंडलियां भजन-कीर्तन करते हुए चलती हैं। भक्त नृत्य करते हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8kmkh7
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो