scriptस्टालिन ने ६२३० करोड़ की आपदा राहत मांगी | CM D.O. Letter to Hon'ble Union Home Minister-NDRF Assistance | Patrika News

स्टालिन ने ६२३० करोड़ की आपदा राहत मांगी

locationचेन्नईPublished: Jan 17, 2022 09:20:11 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

– केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र

स्टालिन ने ६२३० करोड़ की आपदा राहत मांगी

स्टालिन ने ६२३० करोड़ की आपदा राहत मांगी

चेन्नई. बाढ़ से हुए नुकसान के बाद राहत व पुनर्वास के लिए राष्ट्रीय आपदा राहत कोष (एनडीआरएफ) से तमिलनाडु को ६२३०.४५ करोड़ रुपए की वित्तीय मदद जारी करने की मांग की गई है।
इस आशय का पत्र मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखा। मीडिया को उपलब्ध कराई गई पत्र की प्रति के अनुसार सीएम ने केंद्रीय मंत्री को २०२१ के पूर्वोत्तर मानसून से चेन्नई सहित राज्य के अन्य हिस्सों में उपजे बाढ़ के हालात का स्मरण कराया।
स्टालिन ने कहा कि उनकी सरकार ने अब तक राहत व पुनर्वास के लिए ६२३०.४५ करोड़ रुपए जारी करने के तीन ज्ञापन केंद्र सरकार को भेजे हैं। राज्य फिलहाल कोविड महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए डटा है। कोरोना प्रबंधन का असर राज्य की वित्तीय व्यवस्था पर पड़ रहा है। साथ ही लॉकडाउन से जनता भी निराश और तनाव में है जो पहले ही बाढ़ से पीडि़त है।
उन्होंने बताया कि राज्य ने अपने कोष से बाढ़ पीडि़त लोगों और किसानों को क्षतिग्रस्त फसल का मुआवजा दे दिया है। तमिलनाडु के लिए बड़ी मदद होगी अगर उसे एनडीआरएफ से वित्तीय सहायता जारी कर दी जाए। वे उनसे आग्रह करते हैं कि इस विषय में निजी दखल देकर तमिलनाडु के लिए राशि जारी कराएं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो