scriptमुख्यमंत्री ने अरियालूर जिले में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन | CM inaugurates infrastructure projects in Ariyalur district | Patrika News

मुख्यमंत्री ने अरियालूर जिले में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन

locationचेन्नईPublished: Dec 17, 2020 04:02:32 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने गुरुवार को अरियालूर जिले में 39 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री ने अरियालूर जिले में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री ने अरियालूर जिले में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का किया उद्घाटन


तिरुचि. मुख्यमंत्री एडपाडी के. पलनीस्वामी ने गुरुवार को अरियालूर जिले में 39 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसमें अरियलूर में नगरपालिका कार्यालय और किझापालूर में एक ब्रिज शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने 20 विभागों के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए लोन समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं का वितरण भी किया। उन्होंने कहा अरियलूर में एक मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए सिविक कार्य की प्रक्रिया जारी है। इसके लिए 347 करोड़ के आवंटन की मंजूरी दी गई है।

 

जहां तक कोरोना की स्थिति की बात है तो जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। इस प्रकार से कोरोना के नए मामलों की संख्या में गिरावट आ रही है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने किसान एसएचजी वूमन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों को सुना। मुख्यमंत्री ने पेरम्बलूर जिले में 24.४ करोड़ की लागत से तैयार हुए विभिन्न बुनियादी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने पेरम्बलूर जिले में 24.४ करोड़ की लागत से तैयार हुए विभिन्न बुनियादी परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो