scriptPolitics : मेरी निजी यात्राओं में खामी खोज रहे सीएम : स्टालिन | CM is finding fault in my personal travels: Stalin | Patrika News

Politics : मेरी निजी यात्राओं में खामी खोज रहे सीएम : स्टालिन

locationचेन्नईPublished: Aug 29, 2019 02:00:35 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Tamilnadu में डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन ने बुधवार को कहा कि उनके विलायती दौरों में हमेशा पारदर्शिता रही है। वे सुबह सीएम पलनीस्वामी के अमरीका और यूके के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया को दिए साक्षात्कार में उन पर की गई टिप्पणी का जवाब दे रहे थे।

Politics : मेरी निजी यात्राओं में खामी खोज रहे सीएम : स्टालिन

Politics : मेरी निजी यात्राओं में खामी खोज रहे सीएम : स्टालिन

चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष एम. के. स्टालिन Stalin ने बुधवार को कहा कि उनके विलायती दौरों foreign tour में हमेशा पारदर्शिता रही है। वे सुबह सीएम पलनीस्वामी के अमरीका America और यूके के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया को दिए साक्षात्कार में उन पर की गई टिप्पणी का जवाब दे रहे थे। सीएम ने स्टालिन के अक्सर विदेश जाने पर सवाल किया था।
डीएमके अध्यक्ष ने इस सिलसिले में जारी बयान में कहा सीएम अपने विदेशी यात्रा के पीछे के रहस्य उजागर करें। उनकी विदेश यात्राओं में कभी कोई बात छिपाई नहीं जाती है। उनकी सपरिवार यात्राओं की तुलना क्या सरकारी यात्राओं के साथ की जानी चाहिए? उनकी इन पारदर्शी यात्राओं में भी कमी खोजी जा रही है। सीएम का ऐसा करना उनको शोभा नहीं देता। वैश्विक निवेश सम्मेलन कराने के बाद भी कुछ हाथ नहीं लगने से तमिलनाडु अलग खड़े वृक्ष सा हो चुका है। सीएम को राज्य की जनता के मन में उठ रहे संदेहों व सवालों का जवाब देना चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो