scriptINX case: P. Chidambaram को जेल भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पदाधिकारी गिरफ्तार | Congress officials protesting against the arrest of P. Chidambaram arr | Patrika News

INX case: P. Chidambaram को जेल भेजे जाने के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पदाधिकारी गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: Sep 06, 2019 04:40:22 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Kanyakumari जिले के मार्थांडम में गुरुवार रात को तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी TNCC के प्रदेश अध्यक्ष के.एस. अलगिरी K.S. Algiri के नेतृत्व में कन्याकुमारी Kanyakumari सांसद एच. वसंतकुमार H. Vasant kumar समेत पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम P. Chidambaram को तिहाड़ जेल भेजे जाने का विरोध किया।

INX case: P. Chidambaram की गिरफ्तारी के विरोध में  प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पदाधिकारी गिरफ्तार

INX case: P. Chidambaram की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के पदाधिकारी गिरफ्तार

-मामला शांत होने के बाद छोड़ा


कन्याकुमारी. जिले के मार्थांडम में गुरुवार रात को तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी TNCC के प्रदेश अध्यक्ष के.एस. अलगिरी K.S. Algiri के नेतृत्व में कन्याकुमारी Kanyakumari सांसद एच. वसंतकुमार H. Vasant kumar समेत पार्टी के सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम P. Chidambaram को तिहाड़ जेल भेजे जाने का विरोध किया। आइएनएक्स मामले में चिदंबरम के तिहाड़ जाने की खबर मिलते ही पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए और रोड रोको प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर प्रतिशोध की भावना से बदला लेने का आरोप लगाया। प्रदर्शन की वजह से यातायात काफी हद तक प्रभावित हुआ। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और अलगिरी, वसंतकुमार, के.आर. रामासामी, विधायक राजेश समेत ५०० से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। सभी को मामला शांत होने के बाद छोड़ दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो