scriptCorona : महाबलीपुरम के दर्शनीय स्थलों पर ताला, 31 मार्च तक रहेंगे बंद | corona impact Mahabalipuram tourist spots to remain close | Patrika News

Corona : महाबलीपुरम के दर्शनीय स्थलों पर ताला, 31 मार्च तक रहेंगे बंद

locationचेन्नईPublished: Mar 17, 2020 04:02:38 pm

Submitted by:

P S VIJAY RAGHAVAN

China के राष्ट्रपति Xi-Jinping के आगमन के बाद वैश्विक स्तर पर पहचाने गए Mahabalipuram के पर्यटन स्थलों पर ताला जड़ दिया गया है। इसकी वजह भी चीन है।

Corona : महाबलीपुरम के दर्शनीय स्थलों पर ताला, 31 मार्च तक रहेंगे बंद

Corona : महाबलीपुरम के दर्शनीय स्थलों पर ताला, 31 मार्च तक रहेंगे बंद

चेन्नई.

China के राष्ट्रपति Xi-Jinping के आगमन के बाद वैश्विक स्तर पर पहचाने गए महाबलीपुरम के पर्यटन स्थलों पर ताला जड़ दिया गया है। इसकी वजह भी चीन है। चीन के वुहान शहर से निकला कोरोना वायरस ने दुनियाभर में कोहराम मचा दिया है। तमिलनाडु में भी इसका असर दिखाई दे रहा है। शिक्षण संस्थान, मॉल्स व सिनेमाघर बंद कर दिए गए है। इस कड़ी में महाबलीपुरम के पर्यटन स्थल जो कि वैश्विक धरोहर के रूप में चिन्हित व सुरक्षित हैं को भी पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल यह प्रतिबंध ३१ मार्च तक के लिए है।

चेंगलपेट जिले का पर्यटन स्थल महाबलीपुरम पंचरथ मंदिर, समुद्र तट मंदिर, कृष्ण का माखन लड्डू सहित अन्य आकर्षणों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। समुद्र तट पर पर बसे इस खूबसूरत कस्बे के लगभग सभी स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधीन है तथा यूनेस्को की धरोहर के रूप में वर्गीकृत हैं। यहां हजारों की संख्या में देशी और विदेशी सैलानियों का आना-जाना लगा रहता है।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिहाज से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने देशभर में उसके अधीन पर्यटन स्थलों को ३१ मार्च तक बंद करने की घोषणा की थी। उस कड़ी में महाबलीपुरम के सभी आकर्षणों को सैलानियों के लिए बंद कर दिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो