scriptमास्क बनाकर निशुल्क बांट रही कुसुम ओस्तवाल | corona Karmaveer : distributing masks for free | Patrika News

मास्क बनाकर निशुल्क बांट रही कुसुम ओस्तवाल

locationचेन्नईPublished: Apr 23, 2020 12:02:28 am

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

corona Karmaveer : महिलाएं आ रही आगे, घर का काम पूरा होने के बाद वे अपने घर पर ही मास्क तैयार करने में जुट जाती है। साथ में जागरूकता का संदेश भी
 

मास्क बनाकर निशुल्क बांट रही कुसुम ओस्तवाल

मास्क बनाकर निशुल्क बांट रही कुसुम ओस्तवाल

चेन्नई . वैश्विक महामारी कोरोना पर काबू पाने की जंग में सरकार अपने स्तर पर पूरा प्रयास कर रही है। कई स्वयंसेवी संस्थाएं भी आगे आई है। लेकिन खास बात यह है कि घर का चूल्हा चौक संभालने वाली गृहीणियां भी संकट की इस घङी में साथ दे रही है। घर का काम पूरा होने के बाद वे अपने घर पर ही मास्क तैयार करने में जुट जाती है। फिर ये तैयार मास्क किन्हीं जरूरत मन्द लोगों को वितरण कर दिए जाते है।

कुछ ऐसी ही कहानी है किलपॉक इलाके में रहने वाली गृहिणी कुसुम ओस्तवाल की। वे रोजाना घर पर ही मास्क बना रही है। फिर तैयार मास्क सफाई कर्मचारियों, जरूरतमंद लोगों को निशुल्क उपलब्ध करा रही है।जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से दिन के समय इसी काम में जुटी रहती है। वे कहती है, सुबह-शाम घर का कामकाज निपटाती हूं। फिर दिन के समय मशीन पर मास्क तैयार करने में जुट जाती हूं। मास्क तैयार करने के बाद जरूरत मन्द लोगों में बांट देती हूं। साथ ही उन्हें मौजूदा समय में बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में जरूर बताती हूं। साथ ही लोगों को मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंसिंग की पालना के बारे में भी बता रही है। कोरोना महामारी के प्रति जागरूक व सतर्कता बरतने के बारे में बता रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो