script5647 नए मामले, 5612 हुए स्वस्थ | corona update 5647 new cases in tamilnadu on 26 september | Patrika News

5647 नए मामले, 5612 हुए स्वस्थ

locationचेन्नईPublished: Sep 26, 2020 09:14:14 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,75,017

5647 नए मामले, 5612 हुए स्वस्थ

5647 नए मामले, 5612 हुए स्वस्थ

-राज्य में अब तक 70 लाख से अधिक सैम्पल की जांच

चेन्नई.

तमिलनाडु में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 5647 नए मामले सामने आए। इसमें दो वे लोग भी शामिल हैं जो अन्य देशों एवं राज्यों से विभिन्न मार्गों से यहां आए हुए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 5,75,017 हो गई है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में विभिन्न अस्पतालों से 5612 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। ऐसे में अब तक 5,19,448 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है। राज्य सरकार हर दिन जांच की संख्या बढ़ाती जा रही है। यहां कोविड 19 जांच सुविधाओं की संख्या बढ़ाकर 182 कर दी गई है। पिछले चौबीस घंटों में आरटी-पीसीआर द्वारा 94,037 सैम्पल एवं 92,166 व्यक्तियों की जांच की गई है। इसके साथ ही अब तक 70,04,558 सैम्पल एवं 67,93,843 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। राज्य में आइसोलेशन समेत सक्रिय मामलों की संख्या 46,336 है। कोरोना संक्रमण से 85 और लोगों की मौत हुई। इसमें 75 लोग पहले से ही किसी न किसी बीमारी से ग्रसित थे। इसके साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 9233 हो गई है।
राज्य में अन्य देशों एवं राज्यों से विभिन्न मार्गों से 10,49,844 लोग आए। इनमें से 6587 लोग पोजिटिव पाए गए हैं।

चेन्नई की स्थिति

नए मामले-1187

कुल संक्रमित-162125

एक दिन में स्वस्थ-867
अब तक स्वस्थ-148665

एक दिन में मौत-23

अबतक मौत-3149

सक्रिय मामले-10311

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो