script5692 नए मामले, 5470 हुए स्वस्थ | corona update 5692 new cases in tamilnadu on 24 september | Patrika News

5692 नए मामले, 5470 हुए स्वस्थ

locationचेन्नईPublished: Sep 24, 2020 08:08:37 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

-90,000 से अधिक सैम्पल की जांच

5692 नए मामले, 5470 हुए स्वस्थ

5692 नए मामले, 5470 हुए स्वस्थ

चेन्नई.

राज्य में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 5692 नए मामले सामने आए। इनमें 13 वे लोग भी शामिल हैं जो अन्य राज्यों एवं देशों से विभिन्न मार्गों से यहां आए हुए हैं। इन नए मामलों के साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 5,63,691 हो गई है। राज्य सरकार लगातार जांच की संख्या बढ़ा रही है। पिछले चौबीस घंटों में आरटी पीसीआर द्वारा 90,607 सैम्पल एवं 88,784 व्यक्तियों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक 68,15,644 सैम्पल तथा 66,08,675 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। साथ ही कोविड 19 जांच सुविधाओं की संख्या बढ़ाकर 178 कर दी गई है। आइसोलेशन समेत राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 46,405 है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में विभिन्न अस्पतालों से 5470 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इसके साथ ही अब तक 5,08,210 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से 66 और लोगों की मौत हुई। इनमें से 58 लोग पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। इसके बाद कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब 9076 हो गई है।
राज्य में अब तक विभिन्न मार्गों से अन्य देशों एवं राज्यों से 10,26,960 यात्री आए। इनमें से 6577 लोग पोजिटिव पाए गए।

चेन्नई की स्थिति

नए मामले-1089

कुल संक्रमित-159683

एक दिन में स्वस्थ-1005
अबतक स्वस्थ- 146634

सक्रिय मामले-9938

एक दिन में मौत-15

अबतक मौत- 3111

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो