script5791 नए मामले, 5706 हुए स्वस्थ | corona update 5761 new cases in tamilnadu on 27 september | Patrika News

5791 नए मामले, 5706 हुए स्वस्थ

locationचेन्नईPublished: Sep 27, 2020 09:47:14 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

चौबीस घंटों में 96,000 से अधिक सैम्पल की जांच

5791 नए मामले, 5706 हुए स्वस्थ

5791 नए मामले, 5706 हुए स्वस्थ

चेन्नई.

राज्य में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के तमाम प्रयासों के बीच रविवार को कोरोना संक्रमण के 5791 नए मामले सामने आए। इनमें 6 वे लोग भी शामिल हैं जो अन्य देशों एवं राज्यों से विभिन्न मार्गों से यहां आए हुए हैं। इसके साथ ही यहां अब कुल संक्रमितों की संख्या 5,80,808 हो गई है। इसके अलावा अब हर दिन सरकार जांच का दायरा भी बढ़ाती जा रही है। राज्य में पिछले चौबीस घंटों में आरटी पीसीआर द्वारा 96,102 सैम्पल एवं 94, 200 व्यक्तियों की जांच की गई। इसके साथ ही अब तक 71,00,660 सैम्पल एवं 68,88,043 व्यक्तियों की जांच की जा चुकी है। राज्य सरकार ने कोविड 19 जांच सुविधाओं की संख्या बढ़ाकर अब 182 कर दी है। इसमें 66 सरकारी एवं 116 निजी क्षेत्र के हैं। राज्य में आईसोलेशन समेत सक्रिय मामलों की संख्या 46,341 है। राज्य के लिए राहत की बात यह रही कि पिछले चौबीस घंटों में विभिन्न अस्पतालों से 5706 लोग स्वस्थ अपने घर लौटे। इसके साथ ही राज्य में अब तक 5,25,154 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से और 80 लोगों की मौत हुई। इनमें से 77 लोग पहले से ही किसी न किसी बीमारी से पीड़ित थे। इसके साथ ही राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 9313 हो गई है।
राज्य में अन्य देशों एवं राज्यों से विभिन्न मार्गों से 10,61,115 लोग यहां आए। इनमें से 6592 यात्री पोजिटिव पाए गए।

चेन्नई की स्थिति

नए मामले- 1280

कुल संक्रमित- 163423

अबतक स्वस्थ-149601
एक दिन में स्वस्थ-936

सक्रिय मामले-10656

अबतक मौत-3166

एक दिन में मौत-19

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो