scriptमलेशिया में फंसे 350 भारतीयों को देश लाने की गुहार | coronavirus : Petition to bring Indians stranded in Malaysia | Patrika News

मलेशिया में फंसे 350 भारतीयों को देश लाने की गुहार

locationचेन्नईPublished: Apr 09, 2020 11:34:59 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

coronavirus : मद्रास हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई। कोर्ट ने मामले को एक सप्ताह के लिए टाल दिया।

मलेशिया में फंसे 350 भारतीयों को देश लाने की गुहार

मलेशिया में फंसे 350 भारतीयों को देश लाने की गुहार

चेन्नई. मलेशिया में फंसे 350 भारतीयों को लाने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश देने की मांग को लेकर मद्रास हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई। मद्रास हाईकोर्ट ने मामले को एक सप्ताह के लिए टाल दिया। विशेष बेंच के न्यायाधीश एन कृपाकरण व न्यायाधीश आर हेमलता ने केंद्रीय विदेश मंत्रालय को नोटिस जारी किया।

अधिवक्ता एम गुणशेखर ने याचिका लगाई थी। याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में कहा कि उसके क्लाइंट मुलैनाथन ने 4 अप्रेल को उसे टेलीफोन किया। उसने कहा कि वह पर्यटन वीजा पर मलेशिया गया था। अब वह भारत आने में असमर्थ है। इसका कारण विश्व भर में कोविड-19 के चलते लॉकडाउन होना है। याचिकाकर्ता ने कहा कि उसके साथ ही उसके परिवार के सदस्यों समेत 350 लोग मलेशिया में फंसे हैं। कोविड-19 के चलते हवाई सेवा बन्द होने सेे वे मलेशिया से आने में असमर्थ हंै। इन लोगों ने मलेशिया में भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों से कई बार आग्रह किया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो