scriptऐप के माध्यम से बेघर लोगों की होगी पहचान | Corpn to launch app to rescue homeless persons | Patrika News

ऐप के माध्यम से बेघर लोगों की होगी पहचान

locationचेन्नईPublished: May 04, 2019 03:22:21 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

इस ऐप में जिओग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) होगा जिसकी सहायता से बेघर लोगों का फोटो प्राप्त होने के बाद आसानी से उस व्यक्ति तक पहुंचा जा सकेगा।

चेन्नई. महानगर के बेघर लोगों की पहचान के लिए चेन्नई कार्पोरेशन जल्द ही एक नई ऐप्लीकेशन लांच करेगा। ऐप की सहायता से लोग बेघर लोगों की फोटो खींचकर कार्पोरेशन अधिकारियों को भेज सकेंगे।

निगम के एक अधिकारी ने बताया कि इस ऐप में जिओग्राफिकल इंफॉर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) होगा जिसकी सहायता से बेघर लोगों का फोटो प्राप्त होने के बाद आसानी से उस व्यक्ति तक पहुंचा जा सकेगा।

जानकारी के बाद उस स्थान पर जाकर व्यक्ति को सुरक्षित बचाया जाएगा। इसके साथ ही निगम ने तीन एम्बुलेंस खरीदने की भी योजना बनाई है। बेघर लोगों की आवाजाही में इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

प्रत्येक एम्बुलेंस में चालक के अलावा एक सलाहकार भी होगा जो बेघर लोगों को निगम द्वारा संचालित आश्रय स्थलों के बारे में बताएगा।

सूत्रों के अनुसार उच्च अधिकारियों द्वारा एम्बुलेंस खरीद की स्वीकृति मिल गई है और जल्द ही एम्बुलेंस खरीदे जाएंगे। वर्तमान में लोग १९१३, ९४४५१९०४७२ और ०४४ २५३०३८४९ पर कॉल कर बेघर लोगों के बारे में जानकारी दे सकते हंै।

निगम द्वारा बेघर लोगों के लिए महानगर में ५० से अधिक आश्रय बनाए गए है। जिनका नागरिक निकाय के तहत एनजीओ द्वारा संचालन होता है। उनमें से १३ आश्रय महानगर के सरकारी अस्पताल के पास स्थित है।

हाल ही में निगम द्वारा किए गए अध्ययन से पता चला है कि महानगर में बच्चों समेत ९ हजार से अधिक बेघर लोग हैं, जो सड़कों पर अपना जीवन-बसर करते हैं। निगम द्वारा अब तक १९०० लोगों को सड़कों से विस्थापित कर आश्रय दिया जा चुका है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो