scriptझगड़े के बाद कुएं में कुद कर दंपति ने दी जान | Couple die after jumping into well near Coimbatore | Patrika News

झगड़े के बाद कुएं में कुद कर दंपति ने दी जान

locationचेन्नईPublished: Oct 19, 2020 06:22:35 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

जिले के तेवामपाड़ी वलासु के पास रविवार देर रात एक दंपति ने कुएं में कुद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने सोमवार सुबह कुएं से दंपति का शव निकाला।

झगड़े के बाद कुएं में कुद कर दंपति ने दी जान

झगड़े के बाद कुएं में कुद कर दंपति ने दी जान


कोयम्बत्तूर. जिले के तेवामपाड़ी वलासु के पास रविवार देर रात एक दंपति ने कुएं में कुद कर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे दमकल विभाग के कर्मियों ने सोमवार सुबह कुएं से दंपति का शव निकाला। मृतकों की पहचान सरलीपति आदिवासी बस्ती निवासी टी. प्रभुकुमार (25) और पी नंदनी (22) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि तीस साल पहले उनकी शादी हुई थी और उनका तीन साल का एक बच्चा भी था। तेवामपाड़ी वलसु निवासी जी. मुरुगानंदन नामक व्यक्ति के कृषि भूमि पर दोनों कार्य करते थे।

 

वहीं स्थित एक घर में रहकर दोनों गुजर बसर भी करते थे। पुलिस ने बताया कि वे अक्सर साथ में बैठ कर शराब पीते थे और नशे में होने के बाद आपस में झगड़ा करते थे। इसी प्रकार से रविवार देर रात भी नशे में होने के बाद दोनों ने आपस में झगड़ा कर लिया। झगड़े के बाद नंदनी घर से बाहर निकली और कुएं में जाकर कुद गई। घटना के बाद पत्नि को बचाने की कोशिश में प्रभुकुमार भी कुएं में कुद गया और दोनों बह गए। प्रमुकुमार के रिश्तेदारों ने कृषि मालिक को जानकारी दी। साथ ही वड़क्कीपालयम पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पोलाची सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो