scriptसड़ी हालत में मिला दम्पती का शव, तीन महीने पहले हुआ था अंतरजातीय विवाह | Couple found dead in a rotten condition | Patrika News

सड़ी हालत में मिला दम्पती का शव, तीन महीने पहले हुआ था अंतरजातीय विवाह

locationचेन्नईPublished: Nov 17, 2018 05:22:30 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

ऑनर किलिंग की आशंका

Couple found dead in a rotten condition

सड़ी हालत में मिला दम्पती का शव, तीन महीने पहले हुआ था अंतरजातीय विवाह

चेन्नई. तमिलनाडु के कृष्णगिरि जिले में अंतरजातीय विवाह करने वाले दम्पती के शव बरामद होने से तनाव की स्थिति बन गई है। कावेरी नदी के किनारे सड़ी हुई हालत में दोनों के शव मिले। कर्नाटक के मंड्या जिले के बेलकवाड़ी पुलिस ने शव बरामद किए। शव सड़ी हुई हालत में मिले जिससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही थी। पुलिस के अनुसार युवक का शव बरामद हुआ था जबकि उसकी पत्नी का शव पानी में बह गया था। दोनों के शव रस्सी से बंधे हुए थे।
युवक ने ब्लू रंग की टी शर्ट पहनी हुई थी जिस पर डा. बी.आर. अंबेडकर की तस्वीर थी और चूडाकोंडपल्ली नाम से स्थानीय निवासियों को उसके गांव का पता लगाने में आसानी हुई। उसके बारे में सुराग मिलने के बाद पुलिस कृष्णगिरि जिले के चूडाकोंडपल्ली पहुंची जहां उसके रिश्तेदारों ने उसकी पहचान कर ली। मृतक का नाम एन. नंदेश (२५) बताया गया है जबकि महिला की उसकी पत्नी स्वाति (२०) के रूप में पहचान हुई है।
पूछताछ में पता चला कि नंदेश दलित था और उसने हिंदु जाति की स्वाति से अगस्त महीने में प्रेम विवाह किया था। दोनों ने शूलगिरि में मंदिर में विवाह कर लिया। विवाह के बाद उनके परिवार और रिश्तेदारों में झगड़ा हो गया। कर्नाटक पुलिस को ऑनर किलिंग का संदेह है। स्वाति के पिता और उसके रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है।
अंतरजातीय विवाह के तीन महीने बाद दम्पती की हत्या के बाद चूडाकोंडपल्ली गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। नंदेश और स्वाति ने परिजनों के खिलाफ जाकर विवाह किया था और दोनों होसूर में किराए के मकान में रह रहे थे लेकिन उन्हें जान का डर था। बुधवार को नंदेश के छोटे भाई शंकर ने होसूर पुलिस थाने में भाई और भाभी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो