scriptटीकाकरण को उत्सव के रूप में मनाया, कोविड को लेकर किया जागरूक | covid-19 | Patrika News

टीकाकरण को उत्सव के रूप में मनाया, कोविड को लेकर किया जागरूक

locationचेन्नईPublished: Apr 16, 2021 11:16:36 pm

टीकाकरण को उत्सव के रूप में मनाया, कोविड को लेकर किया जागरूक

covid-19

Coronavirus vaccine

चेन्नई. राजपुरोहित सेवा संघ चेन्नई की मेजबानी में यहां टीकाकरण उत्सव मनाया गया और लोगों को जागरुक किया गया। तीन दिवसीय टीकाकरण के तहत पैंतालीस वर्ष से अधिक उम्र के महिला-पुरुषों को टीका लगाया गया। साहुकारपेट के तिरुपल्ली स्ट्रीट स्थित राजपुरोहित ट्रस्ट भवन में चेन्नई नगर निगम के सहयोग से टीकाकरण उत्सव मनाया गया।
राजपुरोहित सेवा संघ चेन्नई के अध्यक्ष अर्जुनसिंह मोहराई ने बताया कि टीकाकरण को एक उत्सव के रूप में लिया गया। टीकाकरण उत्सव से साहुकारपेट के साथ ही आसपास के इलाकों से भी लोग लाभान्वित हुए। तीन दिन तक चले टीका उत्सव के दौरान लोगों को कोविड-19 के प्रति जागरुक भी किया गया। टीका उत्सव में आए लोगों को घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा बार-बार हाथों को धोने व सेनिटाइजेशन के बारे में जानकारी दी गई। टीका उत्सव के दौरान पहली खुराक दी गई। दूसरी डोज अब अगले टीका उत्सव में दी जाएगी। टीकाकरण को लेकर लोगों में खासा उत्साह दिखा और वे अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी सचेत नजर आए। राजपुरोहित युवा सेवा संघ के सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो