scriptकोयम्बेडु में फलों की बिक्री में गिरावट आई है, लेकिन कीमतें अधिक | covid-19 | Patrika News

कोयम्बेडु में फलों की बिक्री में गिरावट आई है, लेकिन कीमतें अधिक

locationचेन्नईPublished: Apr 29, 2021 08:46:33 pm

कोयम्बेडु में फलों की बिक्री में गिरावट आई है, लेकिन कीमतें अधिक

covid-19

covid-19

चेन्नई. कोयम्बेडु में थोक फल बाजार में बिक्री कम हो गई है। इसका कारण खाने और जूस की दुकानों से मांग घटना है। दूसरी तरफ कीमतों में गिरावट नहीं हुई है। राज्य सरकार द्वारा कोविड -19 मामलों के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए घोषित नए प्रतिबंधों के बाद जूस की दुकानों को कम से कम 40% नुकसान हुआ है। थोक बाजार में एक किलो मोसम्बी 100 और 120 रुपए के बीच बिक रही है।
अनार थोक बाजार में 120 से 180 प्रति किग्रा के भाव से बिक रहा है। खुदरा स्टोरों में 200 से 220 किग्रा से बिक रहा है। चेन्नई फ्रूट्स कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष के अनुसार, मोसम्बी की बिक्री जो पिछले सप्ताह तक रोजाना 100 से 150 टन की थी अब 75 से 100 टन हो गई है। काले अंगूर की मांग भी काफी हद तक कम हो गई है। उन्होंने कहा, फलों की कीमतें दैनिक आधार पर निर्धारित नहीं की जाती हैं। हमें मूल्य पुनरीक्षण के लिए सप्ताहांत तक मांग को देखना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो