scriptअपराध समाचार चेन्नई | crime news chennai | Patrika News

अपराध समाचार चेन्नई

locationचेन्नईPublished: Nov 14, 2018 03:30:54 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

सडक़ दुर्घटना में यातायात पुलिसकर्मी घायल
नशे में धुत बदमाशों में मचाया उत्पात

सडक़ दुर्घटना में यातायात पुलिसकर्मी घायल
चेन्नई. पुरुषवाक्कम से दास प्रकाश होटल की ओर आने वाले मार्ग पर अज्ञात वाहन से टक्कर लगने के बाद यातायत पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे 108 एंबुलेंस से राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना में घायल यातायात पुलिस हेडकांस्टेबल फिलिप सोमवार रात ड्यूटी पर आया था। मंगलवार अलसुबह किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। संभावना है कि यह दुर्घटना किसी वाहन को रोकने के दौरान घटी होगी। इस घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया जिसके बाद गंभीर हालत में उसे राजीव गांधी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कीलपॉक यातायात पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
——————————————————–

नशे में धुत बदमाशों में मचाया उत्पात
चेन्नई. नशे में धुत बेखौफ बदमाशों ने कोयम्बेडु इलाके में जमकर उत्पात मचाया। पुलिस ने बताया कि बाइक पर सवार दो युवक मीनमबेडु के कामराज रोड आए और वहां जमकर तोडफ़ोड़ की। उन्होंनेे न केवल सडक़ के किनारे खड़ी बाइकों पर डंडे बरसाकर उनके शीशे तोड़े बल्कि विरोध करने वालों को भी जमकर पीटा। हालांकि राहगीरों की खबर पाकर पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस आने की खबर मिलते ही वे फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी शुरू कर दी है। इस घटना के कुछ देर बाद कोलत्तूर इलाके से भी इसी तरह की तोडफ़ोड़ की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उनकी तलाशी शुरू कर दी है। इस घटना के कुछ देर बाद कोलत्तूर इलाके से भी इसी तरह की तोडफ़ोड़ की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो