scriptअपराध समाचार चेन्नई | crime news chennai | Patrika News
चेन्नई

अपराध समाचार चेन्नई

सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, ६० सवरन के गहने पार
स्टंट करने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान- फ्लाईओवर से ४० फीट नीचे गिरा

चेन्नईFeb 13, 2019 / 02:38 pm

PURUSHOTTAM REDDY

news,crime,theft,died,stunt,

अपराध समाचार चेन्नई

चेन्नई. पेरियार नगर के अण्णा स्वामी स्ट्रीट में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों रुपए के सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार अण्णा स्वामी स्ट्रीट में सेवानिवृत्त कर्मचारी तंगवेल (६५) अपने परिवार के साथ रहते हैं।
दो दिन पहले वे परिवार के साथ पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान चोरों ने उनके घर को निशाना बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। मंगलवार दोपहर जब वह लौटकर आए तो देखा कि घर के पीछे का ताला टूटा हुआ है और अंदर का सामान बिखरा पड़ा है। उन्होंने बताया कि चोरों ने अलमारी से ६० सवरन के गहने चोरी कर लिए हैं। पीडि़त ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है।
——————————————————————

स्टंट करने के चक्कर में युवक ने गंवाई जान
– फ्लाईओवर से ४० फीट नीचे गिरा
चेन्नई. गिण्डी के कत्तिपरा फ्लाईओवर पर मंगलवार शाम को स्टंट करना एक २० वर्षीय युवक को भारी पड़ गया। स्टंट करने के दौरान में बाइक फ्लाईओवर पर अनियंत्रित हो गई और दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार फ्लाईओवर से ४० फीट नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया। राहगीरों ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृत युवक की पहचान आलंदूर के योगेश्वर नगर निवासी एडवर्ड का पुत्र रोहन एंटनी राज (२०) के रूप में हुई है। एंटनी राज पोत्तेरी स्थित एक निजी कॉलेज में विजुअल कम्यूनिकेशन की पढ़ाई कर रहा था। मंगलवार को वह कॉलेज से घर गया। कुछ देर बाद वह अपने दोस्तों से मिलने जा रहा था। वह बाइक से कत्तिपरा फ्लाईओवर पहुंचने पर वह स्टंट करने लगा। एक मोड़ पर उसे बाईं ओर जाना था लेकिन उसकी बाइक अनियंत्रित होकर दाईं दिशा में चली गई और फ्लाईओवर की दीवार से टकरा गई। टक्कर के बाद युवक ४० फीट नीचे गिर गया। दुर्घटना के बाद तनाव की स्थिति बन गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई और यातायात बाधित हो गया। यातायात पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भीड़ को हटाया गया।

Home / Chennai / अपराध समाचार चेन्नई

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो