scriptसर्राफा व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार | Criminal attack on businessman brothers, accused arrested | Patrika News

सर्राफा व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

locationचेन्नईPublished: Sep 17, 2018 01:03:55 pm

Submitted by:

Ritesh Ranjan

कल्लीकुप्पम क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले दो सगे भाई महेंद्र और हरीश जाट पर उनके पड़ोसी प्रकाश गुर्जर ने आपसी रंजिश के चलते शनिवार को चाकू से हमला कर घायल कर दिया।

attack,injured,accused,

सर्राफा व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

चेन्नई. अम्बत्तूर के कल्लीकुप्पम में दो सर्राफा व्यापारी भाइयों पर जानलेवा हमले करने वाले आरोपी को महानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कल्लीकुप्पम इलाके का रहने वाला आरोपी प्रकाश गुर्जर (२५) पर हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कल्लीकुप्पम क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले दो सगे भाई महेंद्र और हरीश जाट पर उनके पड़ोसी प्रकाश गुर्जर ने आपसी रंजिश के चलते शनिवार को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि प्रकाश गुर्जर की उसी क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान है और उसका दोनों भाईयों के साथ व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर झगड़ा चल रहा है। जिस वजह से उसने दोनों भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया।उन्हें जीएच रैफर कर दिया गया। महेंद्र को सिर पर चोट आई है। हरीश के कंधे पर चाकू लगने से गहरे घाव लगे हैं। पुलिस ने चाकू जब्त कर लिया है जिससे हमला हुआ था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल्लीकुप्पम क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले दो सगे भाई महेंद्र और हरीश जाट पर उनके पड़ोसी प्रकाश गुर्जर ने आपसी रंजिश के चलते शनिवार को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सूत्रों ने बताया कि प्रकाश गुर्जर की उसी क्षेत्र में ज्वेलरी की दुकान है और उसका दोनों भाईयों के साथ व्यापारिक प्रतिस्पर्धा को लेकर झगड़ा चल रहा है। जिस वजह से उसने दोनों भाइयों पर चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। दोनों भाईयों को कीलपॉक मेडिकल अस्पताल ले जाया गया लेकिन बाद में उन्हें जीएच रैफर कर दिया गया। महेंद्र को सिर पर चोट आई है। हरीश के कंधे पर चाकू लगने से गहरे घाव लगे हैं। पुलिस ने चाकू जब्त कर लिया है जिससे हमला हुआ था। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि दोनों भाई खतरे से बाहर है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो