scriptहवा की रफ्तार हो सकती है 145 किमी प्रति घंटे, चेन्नई में जाम व जलजमाव | Cyclone Nivar | Patrika News

हवा की रफ्तार हो सकती है 145 किमी प्रति घंटे, चेन्नई में जाम व जलजमाव

locationचेन्नईPublished: Nov 25, 2020 11:39:02 am

हवा की रफ्तार हो सकती है 145 किमी प्रति घंटेचक्रवाती तूफान निवार बुधवार शाम तट से टकराएगाभारी बारिश से चेन्नई में जाम व जलजमाव

Cyclone Tauktae

Cyclone Nivar

चेन्नई. चक्रवाती तूफान निवार तेजी से आगे बढ़ रहा है। तूफान के बुधवार शाम को तमिलनाडु व पुदुचेरी के तटीय इलाकों से टकराने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र खतरनाक चक्रवाती तूफान में बदल गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को तमिलनाडु और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिया था। बुधवार को तमिलनाडु में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पुडुचेरी में चक्रवाती तूफान निवार को देखते हुए एनडीआरएफ के करीब 1,200 बचावकर्मियों को तैनात किया गया है और 800 अन्य को तैयार रखा गया है।
लगातार बढ़ रहा तूफान
निवार तूफान फिलहाल पश्चिम-पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ रहा है और इसके उत्तर-पश्चिम की ओर मुड़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम में है। अगले कुछ घंटों में इसके और ज्यादा खतरनाक होने की आशंका बढ़ती जा रही है।
कई जगह पानी भरा
मौसम विभाग के मुताबिक ये तूफान बुधवार शाम तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवा की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी जो बढ़कर 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। चेन्नई और मिनाबक्कम में मंगलवार को 120 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी कई इलाकों में तेज़ बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते कई जगह जाम लगा हुआ है। कई जगहों पर पानी भर गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो