scriptदेश में 110 ड्युअल विश्वविद्यालय, अकेले तमिलनाडु में 13 | DAUL UNIVERSITY | Patrika News

देश में 110 ड्युअल विश्वविद्यालय, अकेले तमिलनाडु में 13

locationचेन्नईPublished: Jun 16, 2021 11:24:48 pm

देश में तमिलनाडु में सर्वाधिक ड्युअल विश्वविद्यालय- देश में 110 ड्युअल विश्वविद्यालय, अकेले तमिलनाडु में 13- दक्षिण के पांच प्रांतों में 41 ड्युअल विश्वविद्यालय

DAUL UNIVERSITY

DAUL UNIVERSITY

चेन्नई. देश में सबसे अधिक ड्युअल विश्वविद्यालय तमिलनाडु में है। ड्युअल विश्वविद्यालय के तहत दोनों रेगुलर एवं डिस्टेंस मोड में शिक्षा दी जाती है।
उच्च शिक्षा सर्वे रिपोर्ट के अनुसार देश में 110 ड्युअल विश्वविद्यालय हैं। देश के पांच दक्षिणी प्रदेशों में 41 ड्युअल विश्वविद्यालय है। अकेले तमिलनाडु में 13 है। इसके बाद दूसरे नंबर पर आन्ध्रप्रदेश व कर्नाटक हैं जहां आठ-आठ है। तेलंगाना व पश्चिमी बंगाल में 7-7 तथा महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व उत्तरप्रदेश में 6-6है। झारखण्ड में कोई ड्युअल विश्वविद्यालय नहीं है।
देश में 1043 विश्वविद्यालय
देश में कुल 1043 विश्वविद्यालय है। इनमें 48 केन्द्रीय विश्वविद्यालय है। सरकारी डिम्ड विश्वविद्यालय 36, सरकारी सहायता प्राप्त डीम्ड विश्वविद्यालय 10 एवं निजी डीम्ड विश्वविद्यालय 80 है। इसके साथ ही 135 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जो राष्ट्रीय महत्व के संस्थान है। 1043 विश्वविद्यालयों में से 420 ग्रामीण इलाकों में है।
तमिलनाडु के 2 विश्वविद्यालयों में केवल महिलाओं को शिक्षा
17 विश्वविद्यालय ऐसे हैं जो केवल महिलाओं के लिए हैं। जिसमें तमिलनाडु में दो है। राजस्थान में 3 एवं कर्नाटक में 2 विश्वविद्यालयों में केवल महिलाओं को शिक्षा दी जा रही है। आन्ध्रप्रदेश, आसाम, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, औड़िशा, उत्तराखंड एवं पश्चिम बंगाल में 1-1 ऐसे विश्वविद्यालय है।
…………………………….
राज्यवार ड्युअल मो़ड़ विश्वविद्यालय
तमिलनाडु -13
आन्ध्रप्रदेश, कर्नाटक- 8
तेलंगाना, पश्चिम बंगाल- 7
महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश- 6
आसाम, दिल्ली केरल, राजस्थान- 5
हरियाणा-4
बिहार, पंजाब, सिक्किम, उत् तराखंड- 3
जम्मू-कश्मीर, औड़िशा, छत्तीसगढ़-2
अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैण्ड, पुदुचेरी, त्रिपुरा- 1
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो