scriptवेदारण्यम में आम्बेडकर की प्रतिमा तोडऩे के विरोध में प्रदर्शन | Demonstration against demolition of Ambedkar's statue at Vedaranyam | Patrika News

वेदारण्यम में आम्बेडकर की प्रतिमा तोडऩे के विरोध में प्रदर्शन

locationचेन्नईPublished: Aug 27, 2019 12:37:44 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Nagapattinam जिले के वेदारण्यम में रविवार को बस अड्डे के सामने कुछ उपद्रवियों द्वारा डा. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा तोडऩे के विरोध में सोमवार को वेलूर जिले के रानीपेट, गुडियातम, आंबूर, वालाजा एवं तिरुपुत्तूूर में वीसीके कार्यकर्ताओं ने सडक़ जाम कर प्रदर्शन किया।

वेदारण्यम में आम्बेडकर की प्रतिमा तोडऩे के विरोध में प्रदर्शन

वेदारण्यम में आम्बेडकर की प्रतिमा तोडऩे के विरोध में प्रदर्शन

– वीसीके कार्यकर्ताओं ने किया

वेलूर. नागपट्टिनम जिले के वेदारण्यम में रविवार को बस अड्डे के सामने कुछ उपद्रवियों द्वारा डा. भीमराव आम्बेडकर की प्रतिमा तोडऩे के विरोध में सोमवार को वेलूर जिले के रानीपेट, गुडियातम, आंबूर, वालाजा एवं तिरुपुत्तूूर में वीसीके कार्यकर्ताओं ने सडक़ जाम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और प्रदर्शकारियों से समझाइश करने की कोशिश की लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं हटे। इस पर जिलेभर में 400 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया।
वेदारण्यम में रविवार को किसी ने आंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके चलते दो गुटों में झड़प हो गई। सूचना पाकर हालात को काबू में करने पहुंची पुलिस भी पर पथराव किया गया। पुलिस ने इस झड़प के संबंध में दोनों गुटों के 58 लोगों को पकड़ा है। झड़प के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए 750 से अधिक पुलिसकर्मी शहर में तैनात किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो