scriptसीएमआरएल के खिलाफ प्रदर्शन | Demonstration by CMRL staff | Patrika News

सीएमआरएल के खिलाफ प्रदर्शन

locationचेन्नईPublished: Apr 29, 2019 07:07:06 pm

Submitted by:

P S VIJAY RAGHAVAN

– ८ जनों को नौकरी से हटाने का मामला

 सेवाएं निर्धारित समयानुसार

सीएमआरएल के खिलाफ प्रदर्शन

चेन्नई. चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड में कार्यरत आठ कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के विरोध में कोयम्बेडु मुख्यालय परिसर में सोमवार को सपरिवार प्रदर्शन हुआ।


सूत्रों के अनुसार सीएमआरएल प्रबंधन ने मेट्रो रेल की यूनियन बनाने पर कथित रूप से ८ कर्मचारियों को सेवा से हटा दिया। इसके विरोध में सीएमआरएल कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए मांग की कि इन कार्मिकों को बहाल किया जाए।

सेवाएं निर्धारित समयानुसार
उधर, इन कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से मेट्रो रेल सेवाएं प्रभावित हुईं लेकिन प्रशासन का कहना था कि सभी सेवाएं निर्धारित समयानुसार चल रही है। जबकि प्रदर्शन में कुछ लोको पायलटों के शामिल होने की भी खबर थी।


इस संबंध में सीएमआरएल के संयुक्त निदेशक (जनसंपर्क) पांडियन षणमुगम ने बताया कि ट्रेन परिचालन के स्टाफ आउटसोर्स कर दिए गए है ताकि सेवाएं अप्रभावित रहे। सभी सेवाएं सामान्य रूप में चल रही है और इनके प्रभावित होने की अफवाह फैलाई जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो