scriptTamilnadu राम-जानकी विवाह स्वागत समारोह का आयोजन | dharmik programme, chennai: Amrit Vani | Patrika News

Tamilnadu राम-जानकी विवाह स्वागत समारोह का आयोजन

locationचेन्नईPublished: Dec 09, 2019 04:40:00 pm

Submitted by:

Dhannalal Sharma

साहुकारपेट (Sahukarpet) स्थित देवकी सदन में आयोजित इस समारोह (celebration) की शुरुआत (starting) चम्पालाल पुरोहित, अमिता व अंजू द्वारा गणेश व सरस्वती (Saraswati) वंदना से हुई।

Tamilnadu राम-जानकी विवाह स्वागत समारोह का आयोजन

Tamilnadu राम-जानकी विवाह स्वागत समारोह का आयोजन

चेन्नई. अमृतवाणी सत्संग मंडल चेन्नई की ओर से रविवार को राम जानकी विवाह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। साहुकारपेट स्थित देवकी सदन में आयोजित इस समारोह की शुरुआत चम्पालाल पुरोहित, अमिता व अंजू द्वारा गणेश व सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात अमृतवाणी का पाठ हुआ तो श्रद्धालु झूम उठे।
बताया धनुष प्रतिज्ञा का आध्यात्मिक महत्व
परमानन्द भाटिया ने राम जानकी स्वयंवर के अवसर पर की गई धनुष प्रतिज्ञा पर आध्यात्मिक प्रकाश डाला। चम्पालाल पुरोहित ने झुक जाओ राजकुमार झुकणो पड़सी.. भजन प्रस्तुत किया। इसके बाद ज्योति शर्मा, निरुजी थानवी व हेमलता सांवल, ममता राखेचा, प्रमिला भैया, कुणाल थानवी व श्रीकुमार दाधीच ने जरी की पगड़ी बांधे…, ओ धनुष बड़ो महान रघुवरजी…, थारी सूरत प्यारी लागे… आदि सामूहिक भजन पेश कर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंजू सोनी, अमिता, भारती राठी व पुष्पा कलंत्री ने प्रभु दरबार की सजावट की।

शामिल हुए अनेक गणमान्य लोग
समारोह में कमल भैया, बद्री सोनी, कमल चांडक, अरविंद शर्मा, विष्णु शर्मा, राजेन्द्र भट्टड़, राजू भैया, संजय गुप्ता, अशोक जोशी आदि का सहयोग रहा। इस मौके पर अशोक जोशी, नीरू मोतीलाल थानवी व संजय गुप्ता ने प्रसाद-बधाई बांटी। समारोह में कुणाल अर्चना, राहुल साक्षी व साहिल मेघना का मंडल के परमानंद भाटिया व कन्हैयालाल भट्टड़ द्वारा सम्मान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो