scriptTamilnadu पंचाह्निका महामहोत्सव में उमड़ा जनसैलाब | dharmik samaroh, chennai: Gadipati pad pardan to acharya | Patrika News

Tamilnadu पंचाह्निका महामहोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

locationचेन्नईPublished: Nov 19, 2019 06:05:16 pm

Submitted by:

Dhannalal Sharma

समारोह (samaroh) के दौरान मुम्बई के राजेश जैन व मध्यप्रदेश (madhya pardesh) के गोपाल सुवासरा ने संगीत पेश किया। इस दौरान गच्छाधिपति कांबली (gatchhadhipati kambli) आदि के चढ़ावे बोले गए।

Tamilnadu पंचाह्निका महामहोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

Tamilnadu पंचाह्निका महामहोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

चेन्नई. श्री सुमतिनाथ भगवान जैन श्वेताम्बर तपागच्छ (चतु:) मूर्तिपूजक संघ ट्रस्ट रायपुरम के तत्वावधान में हाल ही गच्छादिपति पद प्रदान के उपलक्ष्य में पंचाह्निका महामहोत्सव का आयोजन किया गया। पीवी कोइल स्ट्रीट स्थित श्री सुमतिनाथ जैन भवन में आचार्यगण मुक्तिप्रभ सूरीश्वर व विनीतप्रभ सूरीश्वर, गुणयशमुनि, अर्हमप्रभमुनि, शीलप्रभमुनि, हितप्रभमुनि व केवल्यमुनि, साध्वीवृंद जिनरत्नाश्री, धर्मरत्नाश्री, अमीरत्नाश्री, ऋषभरत्नाश्री, श्रुतरत्नाश्री व तीर्थरत्नाश्री के सान्निध्य मेंं आयोजित इस समारोह के उपलक्ष्य में सवेरे सुमतिनाथ जैन मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य वरघोड़ा निकाला गया जो विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री सुमतिनाथ जैन भवन क्रिया मंडप पहुंचकर संपन्न हुआ।
जैन भवन में हुआ समारोह
इसके बाद गच्छाधिपति पद प्रदान विधान शुरू हुआ जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। नासिक से आए विधिकारक जीतूभाई शाह ने विधि-विधान से गच्छाधिपति पद प्रदान की विधि संपन्न करवाई। समारोह के दौरान मुम्बई के राजेश जैन व मध्यप्रदेश के गोपाल सुवासरा ने संगीत पेश किया। इस दौरान गच्छाधिपति कांबली आदि के चढ़ावे बोले गए।
समारोह में थे अनेक सहयोगी
समारोह में प्यारेलाल विनोद-संजय पीतलिया, मनमोहनसिंह राहुल जैन कीलपॉक, सुकनीबाई मिश्रीमल खांटेड़ टी.नगर, मनोरीबाई कंवरलाल, विजयलाल बैद फलोदी व महावीरचंद, कमलकुमार सियाल कोयम्बत्तूर प्रमुख सहयोगी थे। महोत्सव में श्री सुमतिनाथ जैन युवा मंडल, श्री ज्ञान युवक मंडल, श्री सुमतिनाथ पूजा महिला मंडल व श्री जागृति महिला मंडल रायपुरम का सहयोग सराहनीय रहा। इस मौके पर ट्रस्ट की ओर से सभी सहयोगियों का सम्मान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो