scriptधोनी के सुपर फैन ने CSK के रंग में रंगा अपना घर, घर का नाम रखा “Home Of Dhoni Fan” | Die-hard MS Dhoni fan who painted his house in CSK colours in Tamiln | Patrika News

धोनी के सुपर फैन ने CSK के रंग में रंगा अपना घर, घर का नाम रखा “Home Of Dhoni Fan”

locationचेन्नईPublished: Oct 14, 2020 06:55:14 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

इतना ही नहीं सीएसके और माही के फैन ने अपने घर का नाम ही धोनी के नाम पर रख दिया है।

ekm2uwivgaatfgl.jpg

चेन्नई.

भले ही चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2020 में अबतक अच्छा परफॉर्मेंस नहीं कर पा रही है। भले ही महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला आईपीएल के इस सीजन में ज्यादा नहीं चल रहा हो लेकिन उनके फैंस के मन में उनका पूरा सम्मान है। धोनी का क्रेज फैन्स के बीच सर चढ़ कर बोल रहा है। अब धोनी के एक फैन ने उनको सपोर्ट करने के लिए अपने घर को चेन्नई सुपर किंग्स के रंग में रंग दिया है। इतना ही नहीं सीएसके और माही के फैन ने अपने घर का नाम ही धोनी के नाम पर रख दिया है।

तमिलनाडु के कड्लूर जिले के अरंगपुर गांव के गोपी कृष्णन (30) महेंद्र सिंह धोनी के बड़े फैन हैं। वे पिछले 12 साल से दुबई में फॉरेक्स टै्रडर में काम करते है। कृष्णन धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के समर्थन में उन्होंने अपना पूरा घर पीले रंग में रंग लिया है। साथ ही उन्होंने घर की दीवारों पर धोनी की तस्वीर भी बना रखी है।

 

Die-hard MS Dhoni fan who painted his house in CSK colours in Tamiln

 

गोपी कृष्ण का कहना है कि वह धोनी के बहुत बड़े फैन हैं। उन्होंने कहा, ”मैं धोनी का फैन हूं। लोग आजकल धोनी के बारे में नेगेटिव बोलते हैं। लेकिन लोग भूल जाते हैं कि धोनी वह दुनिया के बेस्ट फिनिशर्स में शामिल हैं।

वहीं सीएसके ने ट्विटर पर इसकी तस्वीर शेयर की और लिखा, “तमिलनाडु के आरंगुर में सुपर फैन गोपी कृष्णन और उनके परिवार ने अपने घर का नाम ‘धोनी फैन का घर’ रखा है, एक सुपर डुपर श्रद्धांजलि जो हमारे दिलों को इमोशनल कर देती हैै।” सीएसके के द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Die-hard MS Dhoni fan who painted his house in CSK colours in Tamiln
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो