script

डीएमके विधायक व सांसद अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में करेंगे दान

locationचेन्नईPublished: May 14, 2021 07:10:39 pm

Submitted by:

Vishal Kesharwani

राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना के विकराल रूप को देखते हुए सरकार ने आम लोगों से मदद की अपील की थी।

डीएमके विधायक व सांसद अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में करेंगे दान

डीएमके विधायक व सांसद अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में करेंगे दान


चेन्नई. राज्य के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना के विकराल रूप को देखते हुए सरकार ने आम लोगों से मदद की अपील की थी। आग्रह के बाद लोगों ने राहत कोष में अपनी मदद देनी भी शुरू कर दी है। इसी मार्र्ग पर आगे बढ़ते हुए डीएमके विधायक और सांसदों ने भी अपने एक माह का वेतन मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष में दान करने का तय किया है। इससे पहले डीएमके ट्रस्ट ने राहत कोष में एक करोड़ देने की घोषणा की थी और उसके बाद शाम को पार्टी कोषाध्यक्ष टीआर बालू ने मुख्यमंत्री को एक करोड़ का चेक सौंपा था। वहीं स्टालिन ने दुनिया भर में रहने वाले तमिल समुदायों से मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी मदद करने की अपील की थी, ताकि कोरोना महामारी से बचा जा सके।

 

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में स्टालिन ने कहा मेडिकल और वित्तीय संकट के बीच दुनिया भर में रहने वाले तमिलों को आगे आकर राज्य की मदद करनी चाहिए। उनके द्वारा दिए जाने वाले कोष का उपयोग सिर्फ कोविड सुविधा स्थापित करने में ही की जाएगी और इसका पूरा विवरण सार्वजनिक फोरम में डाला जाएगा। पिछले साल भी कोरोना के प्रसार पर नियंत्रण करने के उद्देश्य से डीएमके विधायकों और सांसदों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने एक दिन के वेतन को दान किया था।

 


-सुपरस्टार रजनीकांत व अभिनेता अजीत ने भी की मदद
सुपरस्टार रजनीकांत और अभिनेता अजीत ने भी मुख्यमंत्री राहत कोष में अपनी मदद प्रदान की। रजनीकांत ने राहत कोष में 1 करोड़ की मदद की है। रिपोर्ट के अनुसार रजनीकांत की बेटी सौंदर्या ने भी अपने पति की ओर से राहत कोष में एक करोड़ की मदद की। अजीत ने 25 लाख की मदद प्रदान की। यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार अभिनेता ने बैंक ट्रांस्फर के माध्यम से 25 लाख की मदद की। अजीत के प्रचारक सुरेश चंद्रा ने इस बात की पुष्टि भी की है। इससे पहले गुरुवार को ही अभिनेता शिवकुमार और उनके बेटे सूर्या और कार्ति ने एक साथ मुख्यमंत्री सार्वजनिक राहत कोष में एक करोड़ का दान दिया है।

ट्रेंडिंग वीडियो