scriptTamilnadu : क्या आप जानते है तेलंगाना की नई राज्यपाल का ये राज | Do you know this secret of the new governor of Telangana | Patrika News

Tamilnadu : क्या आप जानते है तेलंगाना की नई राज्यपाल का ये राज

locationचेन्नईPublished: Sep 10, 2019 05:23:31 pm

Submitted by:

shivali agrawal

Tamilnau की तमिलइसै ने रविवार को तेलंगाना राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। तमिलइसै तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल होने साथ ही एक और विशेष दर्जा रखती है।

Tamilnadu : क्या आप जानते है तेलंगाना की नई राज्यपाल का ये राज

Tamilnadu : क्या आप जानते है तेलंगाना की नई राज्यपाल का ये राज

चेन्नई. राज्य की तमिलइसै ने रविवार को तेलंगाना राज्य के राज्यपाल के रूप में शपथ ली। तमिलइसै तेलंगाना की पहली महिला राज्यपाल होने साथ ही एक और विशेष दर्जा रखती है।

वो देश के सभी मौजूदा राज्यपालों में सबसे कम उम्र की राज्यपाल है जबकि उनके पड़ोसी आंध्रप्रदेश के राज्यपाल बिश्वभूषण हरिचंदन 85 सबसे बुजुर्ग हैं।
एक सितंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पांच नए राज्यपालों को नियुक्त किया है। इन सभी राज्यपाल की औसत उम्र 73 साल है।

सबसे कम उम्र की गर्वनर है तमिलइसै : साल 2014 में आंध्रप्रदेश के विभाजन के पहले और बाद में ई.एस.एल. नरसिम्हन दोनो राज्यों के राज्यपाल का पदभार संभाल रहे थे। तमिलइसै सौंदराजन यहां की दूसरी राज्यपाल हैं।
58 वर्षीय डॉ. तमिलइसै तमिलनाडु की पूर्व बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष रह चुकी है। दूसरे 60 साल के राज्यपाल आचार्य देवव्रत है जो इस साल जुलाई से गुजरात के राज्यपाल हैं।

मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन 84, हरिचंदन के बाद दूसरे वरिष्ठ राज्यपाल हैं। जुलाई में मध्यप्रदेश मेें स्थानांतरित होने के पहले वे बिहार के राज्यपाल थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो