scriptतकनीकी खामियों के कारण दोहा जा रहा विमान चेन्नई लौटा | Doha Aircraft returned to Chennai: Chennai Airport | Patrika News

तकनीकी खामियों के कारण दोहा जा रहा विमान चेन्नई लौटा

locationचेन्नईPublished: Sep 21, 2019 02:56:15 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

Doha Aircraft returned to Chennai: बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 204 यात्री सवार थे। सभी यात्री सुरक्षित हैं। Chennai Airport, Indigo Flight, technical-fault

चेन्नई.

अण्णा अंतरराष्ट्रीय हवाईअडड्े पर इंडिगो की एक प्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उडान भरने के तुरंत बाद फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा। दोहा जा रही इंडिगो की फ्लाइट टेक ऑफ करने के १५ मिनट के बाद ही चेन्नई एयरपोर्ट पर लौट आई। बताया जा रहा है कि फ्लाइट में २०४ यात्री सवार थे।

सभी यात्री सुरक्षित हैं।

सूत्रों के अनुसार चेन्नई एयरपोर्ट से जैसे से ही विमान ने उड़ान भरी, विमान के एक विंग में चिंगारी उठी और ध्ुांआ निकलने लगा। पॉयलट को दिक्कत नजर आई। शुरूआत में पॉयलट ने इसे ठीक करने की कोशिश की, लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिली, इसके बाद फ्लाइट को चेन्नई एयरपोर्ट पर वापस लाने की अनुमति दे दी गई। फ्लाइट चेन्नई एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड कराया गया।

 

विदित हो १६ सितंबर को इंडिगो एयरलाइंस में यात्रियों को एक और परेशानी का सामना करना पड़ा था। दरअसल इंडिगो एयरलाइंस की दिल्ली से इस्तांबुल जाने वाली फ्लाइट ६ई ११ यात्रियों का सामान लिए बिना इस्तांबुल पहुंच गई। तब एयरलाइंस का कहना था कि उसके स्टाफ यात्रियों का सामान लोड करना ही भूल गए और फ्लाइट बिना सामान लिए उड़ गई। एयरलाइंस की इस हरकत पर यात्रियों ने नाराजगी जताई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो