scriptमेरा जन्मदिन मनाने के बदले करें ताऊ के स्वस्थ्य होने की प्रार्थना : M.K. Stalin | Dont greet me on my birthday but pray for Periyappa Anbazhagan | Patrika News

मेरा जन्मदिन मनाने के बदले करें ताऊ के स्वस्थ्य होने की प्रार्थना : M.K. Stalin

locationचेन्नईPublished: Feb 28, 2020 06:10:20 pm

Submitted by:

shivali agrawal

डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने कार्यकर्ताओं से पार्टी महासचिव अन्बझगन के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करने के लिए आग्रह किया है।

मेरा जन्मदिन मनाने के बदले करें ताऊ के स्वस्थ्य होने की प्रार्थना

मेरा जन्मदिन मनाने के बदले करें ताऊ के स्वस्थ्य होने की प्रार्थना

चेन्नई. डीएमके अध्यक्ष स्टालिन ने कार्यकर्ताओं से पार्टी महासचिव अन्बझगन के जल्द स्वस्थ्य होने की प्रार्थना करने के लिए कहा है। स्टालिन ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे एक मार्च को उनके जन्मदिन पर बधाई देने उनके घर न आएं। डीएमके अध्यक्ष पार्टी के वरिष्ठ नेता अन्बझगन को पेरिअप्पा (ताऊ) बुलाते हैं। स्टालिन ने कहा कि उन्होंने 75 सालों तक तमिल, तमिलनाडु और द्रविड़ आंदोलन की सेवा की है। आज वो अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे मौके पर मुझे अपना जन्मदिन मनाना अच्छा नहीं लगेगा। उन्होंने पार्टी नेताओं , कार्यकर्ताओं और प्रशंसको से आग्रह किया कि वे ताऊ के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना करें। पार्टी महासचिव के. अन्बझगन को 24 फरवारी को उम्र के चलते होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। गुरुवार को खबर आई थी कि वो आंखें नही खोल पा रहे हैं।

पिछले दो दिनों में दो विधायकों के निधन के बाद डीएमके ने शनिवार को होने वाली पार्टी सांसदों की बैठक स्थगित कर दी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो