script

बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 159 निगम स्कूलों में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

locationचेन्नईPublished: Jan 27, 2022 11:04:22 pm

बालिकाओं की सुरक्षा के लिए 159 निगम स्कूलों में जल्द लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

education

education

चेन्नई. ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन द्वारा स्कूल परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला किया है। चेन्नई कॉरपोरेशन के एक अधिकारी के अनुसार, महिलाओं की सुरक्षा बढ़ाने वाली परियोजनाओं के लिए सरकार द्वारा स्थापित निर्भया फंड से लगभग 5.50 करोड़ रुपए की लागत से इस परियोजना को लागू किया जाएगा। परियोजना के तहत 159 स्कूल परिसरों में 636 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। 159 स्कूलों में से प्रत्येक में चार कैमरे होंगे। चयनित स्कूलों के भवन ढांचे के आधार पर कैमरे लगाने का फैसला किया जाएगा। कैमरे इन स्कूलों में पढ़ने वाली करीब 35 हजार छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार के साथ चर्चा के बाद इसके लिए निविदाएं मंगाई गई हैं। चेन्नई कॉरपोरेशन के अलावा शहर की पुलिस और परिवहन विभाग ने भी महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निर्भया फंड के तहत प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए हैं। इन परियोजनाओं के अलावा महिलाओं के लिए सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक शौचालय की सुविधा भी लागू की जाएगी।
49 स्थानों पर स्मार्ट पोल लगाए
छात्रों की सुरक्षा की निगरानी केंद्रीय रूप से की जाएगी क्योंकि सभी कैमरे एक केंद्रीय सर्वर से जुड़े होंगे। टेंडर चार मार्च को खोले जाएंगे जिसके बाद स्थापना का काम शुरू होगा। नागरिक निकाय ने पहले ही 49 स्थानों पर स्मार्ट पोल लगाए हैं ताकि संकट में महिलाएं पुलिस अधिकारियों को सतर्क कर सकें।
40 फीसदी फंड राज्य सरकार ने मुहैया कराया
उल्लेखनीय है कि राज्य और केंद्र सरकारों ने परियोजना के तहत महिला सुरक्षा पहल को लागू करने के लिए 425 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। 425 करोड़ रुपए में से 40 फीसदी फंड राज्य सरकार ने मुहैया कराया था जबकि केंद्र सरकार ने 60 फीसदी फंड जारी किया।

ट्रेंडिंग वीडियो