scriptबुनियादी जरूरत है शिक्षा | Education is the basic need : banwarilal purohit | Patrika News

बुनियादी जरूरत है शिक्षा

locationचेन्नईPublished: Feb 01, 2020 06:39:19 pm

Submitted by:

MAGAN DARMOLA

हिन्दुस्तान कॉलेज के रजत जयंती समारोह (Silver jubilee celebrations) में मुख्य अतिथि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) के विजन 2020 में अपने को स्थापित करना होगा। उनके सपने एवं विजन तक पहुंचने का एक मात्र साधन शिक्षा है। शिक्षा में वह शक्ति है जिससे उनके विजन तक पहुंचा जा सकता है।

बुनियादी जरूरत है शिक्षा

बुनियादी जरूरत है शिक्षा

चेन्नई. हिन्दुस्तान कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस का रजत जयंती समारोह शुक्रवार को आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित थे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे अब्दुल कलाम (Dr. APJ Abdul Kalam) के विजन 2020 में अपने को स्थापित करना होगा। उनके सपने एवं विजन तक पहुंचने का एक मात्र साधन शिक्षा है। शिक्षा में वह शक्ति है जिससे उनके विजन तक पहुंचा जा सकता है। शिक्षा व्यक्ति की बुनियादी जरूरत है। इससे वह स्वयं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से समाज के लिए उपयोगी बनाता है। शिक्षा एक व्यक्ति के अंदर मौजूद सर्वश्रेष्ठ कौशल को बाहर लाता है। शिक्षा व्यक्ति को उसकी योग्यता के क्षेत्र में पूर्णता हासिल करने में सक्षम बनाती है। इससे व्यक्तित्व को पहचान मिलती है।

कैम्पस के एमजीआर हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में सिल्वर जुबली मैगजीन के विशेष संस्करण का विमोचन किया गया। साथ ही एक पट्टिका का अनावरण किया गया। प्रिंसिपल डा. एस. तिरुमागन ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने सिल्वर जुबली रिपोर्ट पेश की। उन्होंने कहा कि इस कॉलेज की शुरुआत 100 विद्यार्थियों के साथ हुई थी लेकिन अब यहां विद्यार्थियों की संख्या 3500 हो गई है।

उन्होंने कॉलेज की विभिन्न उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पाठ्यक्रमों एवं मेगा इन्टर कॉलेजिएट कल्चरल इवेन्ट हिन्दोत्सव की भी जानकारी दी। डायरेक्टर डा. सुसान मार्तंडन ने भी विचार व्यक्त किए और कॉलेज की विकास यात्रा के बारे में बताया। चेयरपर्सन एलिजाबेथ वर्गीज ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में हिन्दुस्तान कम्युनिटी कॉलेज के बारे में बताया। इस मौके पर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों पुरस्कृत किया गया। सैमुअल सम्पत कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो