scriptचेन्नई एग्मोर, मदुरै, काटपाडी, रामेश्वरम और कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय | Egmore to be developed into a world class station | Patrika News
चेन्नई

चेन्नई एग्मोर, मदुरै, काटपाडी, रामेश्वरम और कन्याकुमारी रेलवे स्टेशन होंगे विश्वस्तरीय

पहले चरण में तमिलनाडु के पांच स्टेशनों को किया जाएगा विकसित
Egmore to be developed into a world class station

चेन्नईMay 20, 2022 / 10:51 pm

ASHOK SINGH RAJPUROHIT

Egmore to be developed into a world class station

Egmore to be developed into a world class station

भारतीय रेलवे 2,000 करोड़ रुपए की लागत से तमिलनाडु में पांच रेलवे स्टेशनों को विश्व स्तरीय स्टेशनों में विकसित करेगा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी। गुरुवार देर रात एग्मोर रेलवे टर्मिनल पर स्टेशन पुनर्विकास परियोजना का निरीक्षण करने के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वे चेन्नई एग्मोर, काटपाडी, मदुरै, रामेश्वरम और कन्याकुमारी में पांच स्टेशनों का विकास करेंगे। लगभग 2,000 करोड़ रुपए की लागत से पहले चरण में स्टेशनों को विश्व स्तरीय स्टेशन बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे गुजरात के पुनर्विकास स्टेशनों से प्राप्त अनुभव के आधार पर स्टेशनों का विकास करेगी। उन्होंने एग्मोर स्टेशन के हेरिटेज स्ट्रक्चर की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य स्टेशन की विरासत को बरकरार रखना और साथ ही इसे विश्वस्तरीय स्टेशन बनाना है।
दक्षिण रेलवे में, पुनर्विकास के लिए नौ स्टेशनों की पहचान की गई है, अर्थात ये स्टेशन चेन्नई एग्मोर, रामेश्वरम, मदुरै, काटपाडी, कन्याकुमारी, पुदुचेरी, एर्नाकुलम जंक्शन, एर्नाकुलम टाउन और कोल्लम हैं। प्रधानमंत्री के पास भारतीय रेलवे को बदलने की दृष्टि है क्योंकि उनका माननाहै कि भारतीय रेलवे के परिवर्तन से भारतीय अर्थव्यवस्था में परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त होगा। विभिन्न श्रेणियों के स्टेशनों का पुनर्विकास उसी विजन का हिस्सा है।
इंटर-मोडल कनेक्टिविटी की सुविधा के बारे में विस्तार से चर्चा
दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक (प्रभारी) बीजी माल्या, मंडल रेल प्रबंधक चेन्नई मंडल गणेश समेत दक्षिण रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने चेन्नई एग्मोर में केन्द्रीय रेल मंत्री के साथ चेन्नई एग्मोर के लिए प्रस्तावित पुनर्विकास योजनाओं और सीएमआरएल के साथ इंटर-मोडल कनेक्टिविटी की सुविधा के बारे में विस्तार से चर्चा की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो