scriptअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता | Essay Competition on International Women's Day | Patrika News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध प्रतियोगिता

locationचेन्नईPublished: Feb 26, 2019 02:15:12 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

-२८ फरवरी तक भेज सकेंगे प्रविष्टियां
– राजस्थान पत्रिका और डोरी सखी के तत्वावधान में

चेन्नई. कॉलेज छात्राओं व महिलाओं की अधिक संख्या में सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक राजस्थान पत्रिका व महिला सामाजिक सहायता समूह डोरी सखी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निबंध प्रतियोगिता में अब २८ फरवरी तक प्रविष्टियां भेजी जा सकेंगी। पूर्व में घोषित २२ फरवरी की अंतिम तारीख को विचार-विमर्श के बाद बढ़ाकर २८ फरवरी कर दिया गया है।
प्रतिभागियों को अपनी रचनाएं अधिकतम ५०० शब्दों में लिखकर डोरी सखी अथवा राजस्थान पत्रिका कार्यालय भेजनी होंगी। राजस्थान पत्रिका में इस प्रतियोगिता में शामिल होने का प्रविष्टि फार्म प्रकाशित किया गया है।
प्रतियोगिता दो वर्ग में कॉलेज छात्राओं व सामान्य महिला वर्ग के लिए रखी गई है। कॉलेज छात्राओं को नारी पर बढ़ते शारीरिक अनाचार व शिक्षा और सर्वोच्च नौकरियों में टक्कर देती महिला प्रतिभा पर प्रविष्टियां भेजनी हैं। सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए निबंध के दो विषय नारी तेरे रूप अनेक : देवी भी, मां भी, मित्र भी और पत्नी भी तथा गृहिणियों के घरेलू काम को क्यों नहीं मिलती महत्ता है। चयन समिति श्रेष्ठ कृतियों का चयन करेगी।
डोरी सखी की नीलम सारडा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में जयचंद्रन टैक्सटाइल मुख्य सहयोगी है। दोनों ही वर्गों में प्रथम तीन पुरस्कारों के अलावा दो-दो प्रोत्साहन पुरस्कार है। पुरस्कार वितरण ८ मार्च को विश्व महिला दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए पत्रिका में २० व २२ फरवरी को पेज तीन पर प्रकाशित विज्ञापन को देखा जा सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो