महावीर जयंती पर प्रदर्शनी व रंगोली सजाई
चेन्नईPublished: Apr 20, 2019 12:56:17 pm
अयनावरम जैन भवन में हाल ही एसएस जैन नवयुवक मंडल द्वारा सामायिक के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक मनाया गया।
महावीर जयंती पर प्रदर्शनी व रंगोली सजाई
चेन्नई. अयनावरम जैन भवन में हाल ही एसएस जैन नवयुवक मंडल द्वारा सामायिक के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक मनाया गया। अयनावरम जैन भवन में हाल ही एसएस जैन नवयुवक मंडल द्वारा सामायिक के साथ भगवान महावीर जन्म कल्याणक मनाया गया। इस मौके पर प्रदर्शनी लगाई गई एवं रंगोली सजाई गई। इस मौके पर भंवरलाल राठौड़, सुभाष छाजेड़ व मीठालाल दुगड़, ज्ञानचंद रांका, महावीर बांठिया, अनिल चोरडिया व विनोद खिंवसरा समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
—————
अवार्ड समारोह कल
चेन्नई. राजस्थानी एसोसिएशन तमिलनाडु की ओर से २१ अप्रैल को अवार्ड समारोह का आयोजन किया जाएगा। चेपॉक स्थित कलैवानर अरंगम में सायं ५.३० बजे शुरू होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि मद्रास हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश डा. विनीत कोठारी एवं विशिष्ट अतिथि जीतो अपेक्स के अध्यक्ष गणपतराज चौधरी होंगे। समारोह में राजस्थान रत्न, राजस्थान श्री व उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा।
रजत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश मालपानी, महासचिव अशोक जे. मूंदड़ा एवं अवार्ड कमेटी चेयरमैन शांतिलाल एस. जैन भी उपस्थित रहेंगे।