scriptकोरोना काल में बढ़ा कृषि उत्पाद निर्यात | farmer | Patrika News

कोरोना काल में बढ़ा कृषि उत्पाद निर्यात

locationचेन्नईPublished: Aug 31, 2020 06:47:43 pm

लॉकडाउन के बावजूद 25 फीसदी की वृद्धि

farmer

farmer

चेन्नई. कोरोना महामारी के बीच सरकार अब कृषि क्षेत्र पर खास ध्यान देगी। सरकार ने किसानों की आय 2022 तक दुगुनी करने का लक्ष्य रखा था, अब इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी। खास बात यह है कि लॉकडाउन के बावजूद कृषि निर्यात में निर्यात बढ़ा है। भारत ने कोरोना काल में ही करीब 25 हजार करोड़ से अधिक का कृषि उत्पादों का निर्यात किया है। जो पिछले साल की तुलना में करीब एक चौथाई ज्यादा है।
निर्यात 60 बिलियन डालर ले जाने का लक्ष्य
सरकार का मानना है कि वैश्विक बाजार में किसान तभी जगह बना सकेंगे जब कृषि उत्पादों का निर्यात बढ़ेगा। वर्ष 2022 तक कृषि निर्यात को 40 बिलियन डालर से 60 बिलियन डालर तक ले जाने का लक्ष्य रखा है। अगर ऐसा हुआ तो भारत शीर्ष दस कृषि उत्पाद निर्यात करने वाले देशों की सूची में शुमार हो जाएगा। मौजूदा समय में भारत का वैश्विक कृषि निर्यात में बहुत कम योगदान है।
भारत दुनिया का सबसे बड़ा दुग्ध उत्पादक देश है। मोटे अनाज च फल व सब्जी के उत्पादन के मामले में भी यह बड़ा उत्पादक है। सरकार अब सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। किसान आज कर्ज के बोझ से दबा है। उस दलदल से बाहर निकालना निसंदेह बड़ी चुनौती जरूर है लेकिन साथ ही किसानों को नई तकनीक, उत्तम गुणवत्ता का बीज उपलब्ध कराने, सिंचाई जैसी सुविधाओं से जोडऩे की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
8.23 लाख मीट्रिक टन फलों का निर्यात
कृषि एवं प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण के अनुसार भारत ने 5638 करोड़ की राशि का 8.23 लाख मीट्रिक टन फलों का निर्यात किया। करीब 31.92 लाख मीट्रिक टन सब्जी निर्यात की जो करीब 5679 करोड़ रुपए की थी।
कृषि विशेषज्ञों की मानें तो कृषि निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए कृषि उत्पादन में निर्यात की स्पष्ट नीति का होना जरूरी है। ऐसा होने पर ही देश कृषि निर्यात के मामले में तेजी से आगे बढ़ सकता है।
……………………………………….
किसानों की आय बढ़ाने की जरूरत
कृषि एक बहुत बडा क्षेत्र है। इस सेक्टर पर सरकार को खास फोकस करने की जरूरत है। सबसे अधिक रोजगार कृषि क्षेत्र में ही मिल रहा है। यदि किसानों की उपज का सही मूल्य मिलेगा तो उनकी आमदमी में बढ़ोतरी हो सकेगी। कृषि उत्पादों को लगातार प्रोत्साहन देने से किसानों की आय में इजाफा होगा। किसानों की अच्छी गुणवत्ता के बीज, खाद मिले तो उपज भी अधिक हासिल की जा सकेगी। इससे निर्यात को बढ़ावा भी मिल सकेगा।
– दुर्गाराम गोदारा, बिजनेसमैन, चेन्नई
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो