scriptआयुध फैक्ट्री में आग, एक कर्मचारी बेहोश | Fire in Armaments factory, an employee unconscious | Patrika News

आयुध फैक्ट्री में आग, एक कर्मचारी बेहोश

locationचेन्नईPublished: Feb 19, 2019 12:49:21 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

नीलगिरि जिले के अरुवांगडु स्थित केन्द्र सरकार की आयुध फैक्ट्री के एक हिस्से में सोमवार को आग लग गई।

कोयम्बत्तूर. नीलगिरि जिले के अरुवांगडु स्थित केन्द्र सरकार की आयुध फैक्ट्री के एक हिस्से में सोमवार को आग लग गई। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया। इस दौरान यहां काम कर रहा एक कर्मचारी धुंए की वजह से अचेत हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत सामान्य है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार आग फैक्ट्री के गन कॉटन सेक्शन में लगी। उस वक्त यहां पांच कर्मचारी काम कर रहे थे। उन्होंने तत्काल फैक्ट्री के दमकल विभाग सूचना दी और खुद भी आग पर काबू पाने में जुट गए। दमकल कर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया। इस दौरान बारुद की गंध और घने धुएं की वजह से एक कर्मचारी बेहोश हो गया। उसे फैक्ट्री के ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी हालत ठीक है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि देश की सबसे पुरानी आयुध फैक्ट्रियों में अरुवांगडु का नाम शामिल है। वर्ष 1903 में ब्रिटिश सरकार ने यहां फैक्ट्री स्थापित की थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो