scriptFishermen rescue dugong trapped in fishing net in Tamil Nadu's Ramanat | मछली पकड़ने के जाल में फंसे लुप्तप्राय डुगोंग को वापस समुद्र में छोड़ा | Patrika News

मछली पकड़ने के जाल में फंसे लुप्तप्राय डुगोंग को वापस समुद्र में छोड़ा

locationचेन्नईPublished: Nov 22, 2022 10:02:42 pm

Submitted by:

Santosh Tiwari

- डॉल्फ़िन और समुद्री गायों को मछुआरे एक परिवार के रूप में देखते हैं

मछली पकड़ने के जाल में फंसे लुप्तप्राय डुगोंग को वापस समुद्र में छोड़ा
मछली पकड़ने के जाल में फंसे लुप्तप्राय डुगोंग को वापस समुद्र में छोड़ा

रामनाथपुरम.

कडालाडी के पास नरिपैयुर गांव के मछुआरों ने लुप्तप्राय प्रजाति डगोंग (बड़ी मछली) को वापस समुद्र में छोड़ दिया। यह गलती से मछली पकड़ने के जाल के अंदर फंस गया था। डुगोंग को बचाने में शामिल एक मछुआरे मणिकंदन ने बताया जब हम अपने गांव के किनारे मछली पकड़ रहे थे, तो हमें एक बड़े आकार की मछली मिली, जिसे हमने डुगोंग के रूप में पहचाना। हमने जल्दी से जाल को खोल दिया और मछली को छोड़ दिया। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से कुछ मछुआरों ने इससे पहले भी रामनाथपुरम में दो डुगोंग और डॉल्फिन को बचाया और छोड़ा था। मन्नार की खाड़ी के द्वीप दक्षिण पूर्व एशिया में समुद्री राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित होने वाले पहले क्षेत्र थे और समुद्री जीवों के केंद्र के रूप में काम करते हैं। इसमें कोरल, मछलियों की लगभग 117 प्रजातियां और डॉल्फ़िन, शार्क, पोरपॉइज़, समुद्री गाय, समुद्री कछुए और व्हेल जैसी लुप्तप्राय प्रजातियां हैं।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.