script

कावेरी में एक ही परिवार के पांच लोग डूबे ,चार के शव मिले

locationचेन्नईPublished: Jul 23, 2018 05:32:46 pm

Submitted by:

Arvind Mohan Sharma

शाम तक चार लोगों के शव मिल गए हैं

Five people of same family drowned, four bodies found in Kaveri

कावेरी में एक ही परिवार के पांच लोग डूबे ,चार के शव मिले

कोयम्बत्तूर. सेलम जिले में रविवार को कावेरी नदी में एक ही परिवार के पांच लोग बह गए। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।देर शाम तक चार लोगों के शव मिल गए हैं। एक बच्चे की तलाश की जा रही है।पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयमंगलम निवासी सरवनन अपने रिश्तेदार के यहां रेड्डीयार गांव आए थे। साथ में पत्नी मैथिली,भतीजी तनुश्री , वाणीश्री थे। सुबह परिवार के साथ वे गांव के पास बह रही कावेरी नदी में स्नान के लिए रवाना हुए। रिश्तेदार की बच्ची रविना इसका भाईहरिहरण भी साथ थे। ये सभी छह लोग कावेरी में स्नान करने उतरे लेकिन नदी के तेज बहाव में टिक नहीं पाए और बह गए।उनकी चीख -पुकार सुन कर लोगों ने बचाने की कोशिश भी की और तनुश्री को बचा लिया ।
नदी किनारे के सभी गांव-कस्बों में अलर्ट जारी किया गया था
एक साथ पांच जनों के नदी में बह जाने से गांव में हड़क प मच गया। तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दी।जिला कलक्टर रोहिणी व उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच गए।आपदा प्रबंधन टीम ने पांचों की तलाश शुरु की गई। देर शाम तक सरवनन ,मैथिली, वाणीश्री ,रविना के शव मिल गए थे। नौ साल के हरिहरण की तलाश जारी थी। जिला कलक्टर ने बताया कि नदी किनारे के सभी गांव-कस्बों में अलर्ट जारी किया गया था।लोगों को बताया गया कि कर्नाटक में भारी बारिश व मेट्टूर बांध से पानी छोडऩे के कारण कावेरी में बाढ़ जैसे हालात है। यहां तक कि नदी के आसपास सेल्फी लेने पर भी रोक लगा दी थी।जिला प्रशासन ने एक बार फिर कावेरी के किनारे के गांव-कस्बों में नदी से दूर रहने की चेतावनी दी है।
साध्वी मणिप्रभा ने किया चातुर्मास प्रवेश
कोयम्बत्तूर. साध्वी मणिप्रभा आदि ठाणा ६ का चातुर्मासिक प्रवेश ओपनकारा स्ट्रीट स्थित स्थानक भवन में हआ। साध्वीवृंद जयकारों के बीच संघ के अध्यक्ष घीसूलाल हिंगड़ के लिंगप्पा चेट्टी स्ट्रीट स्थित निवास स्थान से विहार कर स्थानक भवन पहुंचीं। स्थानक में बालिका मंडल ने मंगलाचरण से साध्वीवृंद का स्वागत किया। अध्यक्ष घीसूलाल हिंगड़ ने आगंतुकों का स्वागत किया। गौतमचंद बोहरा ने विचार व्यक्त किए। संचालन संघ के सचिव धनराज चौरडिय़ा ने किया।

ट्रेंडिंग वीडियो