मतदान केन्द्र में जबरन घुसकर ४० वोट डाले
चेन्नईPublished: Apr 20, 2019 03:36:57 pm
-एआईएडीएमके कार्यकर्ता पर आरोप
मतदान केन्द्र में जबरन घुसकर ४० वोट डाले
चेन्नई. आवड़ी के मेट्टपायलम में बूथ नं. १९५ में ४० फर्जी वोट डालने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शाम छह बजे के बाद एआईएडीएमके कार्यकर्ता मदीअळगन जबरन बूथ में घुस गया और ४० वोट डालकर आया। जानकारी के अनुसार जब मदीअळगन जबरन बूथ में घुसा तो बूथ में मौजूद लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ड्यूटी आफिसर ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह उसके साथ बदसलूकी कर फरार हो गया।
ड्यूटी आफिसर और वहां मौजूद पीएमके कार्यकताओं ने चुनाव अधिकारी, डीआरओ, कलक्टर से शिकायत की। शिकायत मिलने पर कलक्टर ने जांच के आदेश दिए। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू की।
जानकारी के अनुसार जब ईवीएम मशीन से मिलान किया गया तब ४० वोट का अंतर आ रहा था। ईवीएम का बटन दबाने से पहले १०५८ मत पड़े थे, उसके बाद की संख्या १०९८ थी। ईवीएम का बटन दबाने से पहले १०५८ मत पड़े थे, उसके बाद की संख्या १०९८ थी।