scriptपूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ डीए मामले की जांच करने वाले अधिकारी नायडू का निधन | Former DVAC SP who probed DA case against Jaya passes away | Patrika News

पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के खिलाफ डीए मामले की जांच करने वाले अधिकारी नायडू का निधन

locationचेन्नईPublished: Nov 16, 2021 06:41:08 pm

Submitted by:

PURUSHOTTAM REDDY

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नायडू ने कीलपॉक स्थित आवास में सोमवार देर रात सांस लेने में परेशानी की शिकायत की।

Former DVAC SP who probed DA case against Jaya passes away

Former DVAC SP who probed DA case against Jaya passes away

चेन्नई.

सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक निदेशालय (DVAC) के पूर्व पुलिस अधीक्षक (SP) एवं तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता (Former Chief Minister J. Jayalalithaa) के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति (डीए) मामले की जांच करने वाले एन. नल्लम्मा नायडू का मंगलवार को निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक नायडू ने कीलपॉक स्थित आवास में सोमवार देर रात सांस लेने में परेशानी की शिकायत की।

इसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 82 वर्षीय नल्लम्मा जयललिता, उनकी करीबी वीके शशिकला और उनके रिश्तेदार जे. इलावरसी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति मामले में जांच अधिकारी थे।

नायडू ने जांच के दौरान जयललिता के खिलाफ सभी आपत्तिजनक साक्ष्य एकत्र करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने नायडू के निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके आवास पर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि भी दी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो